आरोपी छात्रा हुई गिरफ्तार
चडीगढ़, 18 सितम्बर 2022। मोहाली मे चडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओ के नहाते हुए वीडियो वायरल करने के मामले मे पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद 8 छात्राओ ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमे से एक की हालत नाजुक है।
वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल मे लड़कियो ने पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो एक लड़के के दबाव मे बनाया।
पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियो का नही। आरोपी का मोबाइल फोन को फोरेसिक जाच के लिए भेजा जाएगा।
वीडियो सामने आने के बाद चडीगढ़ यूनिवर्सिटी मे शनिवार-रविवार की रात भारी हगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राए और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे है। आरोपी छात्रा एमबीए की पढ़ाई कर रही है। उसने वॉशरूम मे मोबाइल रखकर 50-60 छात्राओ के नहाते हुए वीडियो बनाए है।
खुदकुशी की घटना से पुलिस का इनकार
पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह सुसाइड के प्रयास का कोई मामला हमारे सज्ञान मे नही आया है। इस मामले मे आईपीसी की धारा 354ष्ट और आईटी एक्ट 66्र और 67्र के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पजाब के मुख्यमत्री भगवत मान ने कहा कि चडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ है। हमारी बेटिया हमारी शान है। घटना की उच्च स्तरीय जाच के आदेश दे दिए है, जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिमला भेजी गई पुलिस टीम
मोहाली के एसएसपी (ग्रामीण) ने बताया कि आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेड के पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम शिमला भेजी गई है। हॉस्टल वार्डन, जिसने छात्रा से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा था, उससे भी पूछताछ की जाएगी।
दोषियो को मिलेगी कड़ी सजा: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के सयोजक अरविद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि चडीगढ़ यूनिवर्सिटी मे एक लड़की ने कई छात्राओ के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए है। ये बेहद सगीन और शर्मनाक है। इसमे शामिल सभी दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीडि़त बेटिया हिम्मत रखे। हम सब आपके साथ है। सभी सयम से काम ले।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur