नई दिल्ली, 14 सितम्बर 2022। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्डि्रग मामले मे फि़ल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर पहुची है । जैकलीन को मामले मे समन कर बुलाया गया था । आज सुबह 11 बजे दिल्ली के मदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर मे जैकलीन हाजिर हुई है।
जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नाडिस से दिल्ली पुलिस की पूछताछ शुरू हो चुकी है । इस दौरान जैक्लीन को पिकी ईरानी के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चन्द्रशेखर मामले मे जैकलीन फर्नाडीज के लिए तैयार की सवालो की लम्बी लिस्ट है । सभी सवाल ठग सुकेश चन्द्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नाडिस के रिश्ते और उससे मिले गिफ्ट पर होगे । उससे ये भी पूछा जाएगा कि पहली बार सुकेश से कैसे और किसके जरिये सम्पर्क मे आई ।
उस दौरान कितनी बार सुकेश से मिली या फोन पर सपर्क किया । जो गिफ्ट जैकलीन ने हासिल किए थे, वो गिफ्ट लेने की शुरुआत कब और कहा से हुई और किसके जरिये ये गिफ्ट मिलने शुरू हुए थे । जैकलीन फर्नाडिस लीना के सम्पर्क मे कैसे आई और कितनी बार वो उनसे मिली थी । साथ ही ईओडबल्यू ने पिकी ईरानी को भी जाच मे शामिल होने के लिए तलब किया है । उन्होने सुकेश को जैकलीन फर्नाडीज से सपर्क करने मे मदद की है. वह उन दोनो को जानती थी ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur