Breaking News

शहडोल @पत्नी से विवाद के दौरान पाच साल की बेटी के सिर पर रॉड मारकर कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share


शहडोल , 11 सितम्बर 2022। एमपी की राजधानी भोपाल मे आज 4 माह के बच्चे की हत्या के बाद शहडोल जिले के जयसिहगर थाना क्षेत्र मे एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहा एक पिता ने पत्नी से विवाद के दौरान 5 साल की मासूम बेटी के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे मासूम की तड़फ तड़फ कर मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने पिता को हिरासत मे ले लिया है। मामला जिले के जयसिहगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुबरा का है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी मनोज की पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ दिन बाद मनोज ने प्रियका से दूसरी शादी कर ली, जिसकी पहले से एक बेटी थी। बेटी को पत्नी मनोज के घर ले आई थी। मनोज नशे का आदी है। शराब को लेकर पति पत्नी मे आए दिन विवाद होते रहता है। पति की प्रताड़ना से तग पत्नी ने पूर्व मे थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी। पति मनोज के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।
इसके बाद आए दिन पत्नी के साथ विवाद कर मारपीट करता था। ऐसा ही आज सुबह किसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हुआ और इस दौरान मनोज ने अपने सौतेली 5 साल की पुत्री पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्सपताल ले जाया गया जहा उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
एसडीओपी यौहारी रवि कोल ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत मे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply