अनूपपुर, 10 सितम्बर 2022। मध्यप्रदेश के शहडोल सभाग के अनूपपुर जिला अस्पताल मे पदस्थ एक डॉक्टर का अस्पताल के कर्मचारी को जूते मारते हुए सबधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लि। कोतवाली पुलिस सूत्रो के अनुसार आरोपी डॉक्टर केबी प्रजापति के खिलाफ कल देर शाम सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज कर लिया गया है। फुटेज मे डॉ प्रजापति शिकायतकर्ता मिथलेश साहू को जूते मारते हुए दिखाई दे रहा है।
शिकायतकर्ता मिथलेश साहू जिला अस्पताल मे आयुष्मान जिला समन्वयक के पद पर पदस्थ है। विगत आठ सितम्बर को किसी बात से नाराज डॉ प्रजापति ने मिथलेश साहू को जूते मारे, जिसकी रिकार्डिग सीसीटीवी मे हो गई। दोनो पक्षो ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई, किन्तु फुटेज मे प्रमाण मिलने के आधार पर डॉ प्रजापति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur