Breaking News

गोपालगज@नाबालिग से 3 लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Share


अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल,
एक आरोपी गिरफ्तार,2 फरार,ग्रामीणो मे भारी आक्रोश

गोपालगज , 29 अगस्त 2022। बिहार के गोपालगज जिले के भोरे थाना क्षेत्र मे 13 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने का एक मामला प्रकाश मे आया है. पुलिस के सज्ञान मे इस मामला के आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे है.
पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय नाबालिग अपने घर के पास मक्के की खेत की तरफ जा रही थी, तभी तीन बदमाशो ने उसे पकड़ लिया और बधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अजाम दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वारदात के बाद वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके मे लोगो का हिस्सा फूट पड़ा. लोगो मे आरोपितो के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया. घटना के बाद धमकी मिलने से से पीडि़त परिवार डरा और सहमा हुआ है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीडि़ता के बयान पर रविवार की शाम एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमे तीन लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया है.
इस मामले मे हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले मे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार दो अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस यूपी और बिहार के सीमावर्ती इलाको मे छापेमारी कर रही है. उन्होने भरोसा दिया है कि जल्द ही फरार दोनो आरोपियो को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, साथ ही स्पीडी ट्रायल चलवाकर सजा दिलाई जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply