Breaking News

रामानुजगंज @शाम को उतारना भूले तो रातभर फहरता रहा तिरंगा

Share


-पृथ्वीलाल केशरी-
रामानुजगंज 18अगस्त 2022(घटती घटना)। आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा फराहने की ओढ़ मे प्रभावशाली व्यक्तियों के द्वारा जमकर प्रसार प्रचार करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का भी वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसको दिन अस्त होने के पूर्व ही उतारना था। लेकिन जिम्मेदार उतारना भूल गए और अंधेरे के बीच रातभर फहरता रहा। आज गुरुवार को सुबह लोगों की नजर जब तिरंगे पर पड़ी तो लोगों में चर्चा का विषय बन गया इसकी खबर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुजगंज श्रीमती शर्मिला गुप्ता को लगी तो उन्होंने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहां कि घोर लापरवाही है स्वतंत्रता दिवस की कितने दिन की घर आ रहा है और उन्होंने तत्काल लोकल व्हाट्सएप ग्रुप में तिरंगा झंडा उतारने का मैसेज प्रेषित कर निवेदन किया। नियमानुसार ध्वजारोहण पश्चात सूर्यास्त के पूर्व राष्ट्रीय ध्वज को उतारा जाना चाहिए,परंतु यहां पर ध्वजारोहण करने वाले इस नियम को भूल गए। जिसका परिणाम यह रहा कि राष्ट्रीय ध्वज सूर्यास्त के बाद कई दिनों तक भी उतारा नहीं गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply