- कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि ने किया भाजपा नेता पर किया प्राणघाती हमला, फिर खुद कैसे हो गए घायल?
- विधायक प्रतिनिधि की सरेआम गुंडागर्दी दिखी सामने, भाजपा कार्यकर्ता को किया गंभीर रूप से घायल।
- वारदात की वीडियो भी हुई वायरल, विधायक प्रतिनिधि के हांथ में दिखाई दिया क्रिकेट स्टम्प।
- सरेआम भाजपा कार्यकर्ता की क्रिकेट स्टम्प से पिटाई के बाद शहरवासियों की सहानुभूति दिखी भाजपा कार्यकर्ता के पक्ष में।
- विधायक प्रतिनिधि की वायरल वीडियो देखकर चलता है पता,वह नहीं हैं घायल।
- अपने प्रतिनिधि व निगम पार्षद को बचाने विधायक भी हुए सक्रिय, लगातार जुगत कर काउंटर केस कराया दर्ज।
-:रवि सिंह:-
बैकुण्ठपुर 08 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। विधायक प्रतिनिधि ने भाजपा नेता चंदन पर स्टंप से किया प्रहार सर पर आई गंभीर चोट, चंदन गंभीर अवस्था में रायपुर रिफर, सड़क पर खड़े वाहन के कारण यातायात व्यवस्था खारब होने को लेकर वीडियो बना रहा था युवक जो विधायक प्रतिनिधि को नहीं आई पसंद। विधायक प्रतिनिधि है दोषी बता रहा घटनास्थल का बना वीडियो व घटनास्थल के प्रत्यक्षदर्शी। क्या प्रतिनिधि की गलती जानने के बाद विधायक बचाव करेंगे या फिर अपने प्रतिनिधि पर कार्यवाही करेंगे? भाजपा कार्यकर्ता चंदन गुप्ता के प्रति शहर के लोग के अंदर आई सहानुभूति वही विधायक प्रतिनिधि को बता रहे गलत। विधायक प्रतिनिधि पट्टी बंधवा घूम रहे और बता रहे अपने आप को घायल पर वही लोगों का कहना पट्टी के पीछे नहीं है कोई चोट। फिल्मी अंदाज में विधायक प्रतिनिधि अपने आप को बचाने के लिए बने हैं घायल:जनता, मामले को दबाने सत्ता पक्ष और प्रशासन सक्रिय, जबकि युवक की स्थिति गंभीर। घायल युवक भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, हमलावर नगर निगम चिरमिरी में कांग्रेसी पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि। राजनीतिक रंजिश बनी घटना का मुख्य कारण, हमलावर विधायक प्रतिनिधि के हाथों और सिर पर पट्टियां, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पट्टियों के पीछे नहीं है कोई चोट, सोसल मीडिया में घमासान..प्रत्यक्षदर्शियों और घटना के वीडियो के कारण मामला काफी हद तक स्पष्ट।
सड़क पर खड़े वाहन के कारण यातायात व्यवस्था में उत्पन्न हुये व्यवधान का वीडियो भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता द्वारा बनाने पर चिरमिरी नगर निगम में निर्वाचित कांग्रेसी पार्षद एवं मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल के विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के दौरान हुए विवाद में विधायक प्रतिनिधि ने अपने साथी के साथ मिलकर स्टंप से चंदन गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे चंदन गुप्ता के सर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के पश्चात युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर रिफर किया गया। परंतु स्थिति बिगड़ने के कारण जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने युवक को रायपुर रिफर कर दिया है। जहां युवक की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर मामले ने राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ लिया है।
हमलावर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के पार्षद होने के साथ साथ स्थानीय कांग्रेसी विधायक डॉ विनय जायसवाल का प्रतिनिधि है। वहीं घायल युवक चंदन गुप्ता भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक चंदन गुप्ता सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन का वीडियो बना रहा था, जोकि विधायक प्रतिनिधि के गोदाम के सामने खड़ा था। इस पर विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन ने वीडियो बनाने को लेकर आपत्ति जताते हुए विवाद उत्पन्न किया। विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन ने क्रिकेट स्टंप के द्वारा चंदन गुप्ता के ऊपर हमला कर दिया जिससे उसके सर पर गंभीर चोटें आई। जिसका वीडियो भी प्रत्यक्षदर्शियों ने बनाया है जिसमें शिवांश जैन स्टंप लहराते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। इस घटना में चंदन के सर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद चंदन गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर पर 3 टांके लगाए गए। वहीं इस झड़प में शिवांश जैन को भी चोटें लगने की बात कही जा रही है। इसका उपचार चिरमिरी चिकित्सालय में किया गया है और उनके सर और हाथों पर भी पट्टियां बंधी हुई हैं। लेकिन क्षेत्र में लोगो ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि शिवांश जैन को सत्ता पक्ष का पार्षद और विधायक प्रधिनिधि होने का लाभ मिल सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur