Breaking News

वाड्रफनगर@भूषण प्रसाद सूर्यवंशी 15 अगस्त को गया बिहार में होंगे सम्मानित

Share


वाड्रफनगर 07 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। ऊं साईं रक्तदाता समिति के अध्यक्ष भूषण प्रसाद सूर्यवंशी को गया बिहार में उनके रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा द्य उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त के दिन शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गयाजी के द्वारा शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय सम्मान समारोह से नवाजा जायेगा भूषण प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पुरे भारत के प्रत्येक राज्य से जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, असम, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, सिक्किम, आँध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, उत्तराखंड, गोवा, हरियाणा, मिजोरम, अरुणांचल प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, केरला, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा सभी राज्यों से रक्त्वीर इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे जिन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है और करते जा रहे है द्य जिन्हें इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा द्य


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा

Share ,छात्रा से 29 हजार की ठगी-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)। पुराना सोफा बेचने के लिए …

Leave a Reply