एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 15 जुलाई 2022I लोकप्रिय मलयालम फिल्म निर्माता और एक्टर प्रताप पोथेन का निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और उन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने न केवल एक्टिंग में अपना जलवा बिखेरा बल्कि सिनेमा के लगभग 12 फिल्मों का निर्देशन भी किया था।
लोकप्रिय मलयालम फिल्म निर्माता और एक्टर प्रताप पोथेन शुक्रवार की सुबह अपने चेन्नई अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शायद उस कारण से उनकी मौत हुई होगी। वह 69 वर्ष के थे और उन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने न केवल एक्टिंग में अपना जलवा बिखेरा बल्कि सिनेमा के लगभग 12 फिल्मों का निर्देशन भी किया था।
परिवार और पुलिस ने उनकी अचानक मौत के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है। देश भर में फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता #PratapPothen नहीं रहे! उनका चेन्नई में निधन हो गया। एक अन्य ने लिखा, “#RIP प्रताप पोथेन। 1952 – 2022। एक यूजर ने कहा, “रेस्ट इन पीस प्रताप पोथेन, दक्षिण भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक।”
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur