एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 15 जुलाई 2022I राजीव ने कहा कि उन्हें इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी और यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करूंगा। मुझे इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मेरी बहन ने अभी तक अपनी ओर से इसकी पुष्टि नहीं की है।
आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने घोषणा की कि वह पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता के छोटे भाई राजीव सेन भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। ईटाइम्स से बात करते हुए राजीव ने कहा कि उन्हें इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी और यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करूंगा। मुझे इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मेरी बहन ने अभी तक अपनी ओर से इसकी पुष्टि नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।”
14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करके यह पुष्टि की कि वे डेटिंग कर रहे हैं। उन्होंने सुष्मिता के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह खबर सामने आयी सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने लगी। फैंस को दोनों की डेटिंग की बात बिलकुल भी हजम नहीं हो रही थी। तरह तरह से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। ललित मोदी ने अपने निजी जिंदगी को लेकर यह बात कहीं लेकिन अभी तक एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी। अब 20 घंटे बाद सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की हैं जिसमें उन्होंने ललित मोदी की किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन कई चीजों को लेकर कुछ इशारे दिए हैं। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा- मैं फिलहाल अपने हैप्पी प्लेस में हूं। मेरी शादी नहीं हुई है। कोई रिंग नहीं है। बस अपार प्यार है।’
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि की। लंदन में रह रहे ललित मोदी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर सुष्मिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर अपने संबंधों की पुष्टि की। ललित मोदी (56) ने टि्वटर पर लिखा, एक बेहद व्यस्त वैश्विक दौरे के बाद वापस लंदन लौटा हूं… मैं अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। ललित मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ उनकी शादी होने के कयास लगाए जाने लगे। इसके बाद कारोबारी ने एक अन्य ट्वीट में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वे दोनों अभी केवल ‘रिलेशलशिप’ में हैं और शादी नहीं की है। लेकिन एक दिन शादी भी कर लेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल से जुड़े कई विवादों के बाद ललित मोदी 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur