Breaking News

रामानुजगंज@आरएसएस का गुरु पूर्णिमा महोत्सव राम मंदिर में

Share


रामानुजगंज 10 जुलाई 2022 (घटती घटना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वधान में नगर के स्थानीय राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव आगामी 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार को शाम 03ः30 बजे प्रान्त सेवा प्रमुख लोमस राम साहू कि उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम कि जानकारी जिला संपर्क प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता ने देते हुए बताया कि शिशु मंदिर से जुड़ने के बाद उन्हें अनुभव हुआ है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा इससे जुड़ी शिशु मंदिर आदि संस्थाओं में किस तरह देश प्रेम कूट-कूटकर भरा हुआ है। साथ ही इनमें काम करने वालों में अनुशासन, त्याग व समर्पण की भावना का अनूठा रूप देखने को मिलता है। संघ में किसी व्यक्ति विशेष को गुरु न मानकर सिर्फ भगवा ध्वज को ही गुरु मानने की परंपरा हैं। उक्त कार्यक्रम का दायित्व खंड कार्यवाहक अंकित कलवार एवं उनके सहयोगियों को सौंपा गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा

Share ,छात्रा से 29 हजार की ठगी-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)। पुराना सोफा बेचने के लिए …

Leave a Reply