Breaking News

बिलासपुर@नौकरी लगाने का झासा देकर लाखो की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Share


बिलासपुर, 01 जुलाई 2022। रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ ठगी के 6 प्रकरण दर्ज है, जिसमे 45 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है. आरोपी से 1 लाख नगद, लैपटॉप, मोबाइल सहित एटीएम जत किया गया है.
बीते दिनो हेमुनगर निवासी भरत यादव और प्रकाश यादव की पहचान आरोपी आशीष पात्रो से हुई थी, जिसमे आशीष ने रेलवे मे नौकरी लगाने का झासा देते हुए उनसे 8 लाख रुपए लिया था. बाद मे नौकरी नही लगने पर प्रार्थियो ने तोरवा थाने मे आशीष पात्रो के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई.
जगह बदलकर रह रहा था आरोपी
पुलिस मामले की जाच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा और रायगढ़ मे जगह बदलकर रह रहा है. तोरवा पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की और रायगढ़ मे दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी से नगद 1 लाख रुपए, लैपटॉप, मोबाइल व एटीएम जत किया है. आरोपी के खिलाफ करीब 6 ठगी के प्रकरण दर्ज है, जिसमे 45 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है.।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply