परिजन बोले- दोस्तो के साथ काम की तलाश मे निकला था,उन लोगो ने ही मेरे बेटे को बेचा
ग्वालियर, 29 जून 2022। एमपी के युवक की बिहार मे लाश मिली है। युवक के शरीर के कई अग भी गायब है। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन बिहार के लिए रवाना हो गए है। वही परिजनो ने युवक के दोस्तो पर बेटे को बेचने का आरोप लगाया है।
ग्वालियर के विश्विद्यालय थाना पुलिस ने जिस युवक की गुमशुदगी दर्ज की थी उसकी लाश बिहार के रोहतास मे मिली है। गुमशुदा युवक के शरीर के कई अग भी गायब मिले है।आशका है कि अग निकालने के बाद उसकी हत्या की गई होगी। मृतक की जेब से मिली एक पर्ची के जरिये उसकी पहचान हो सकी। मृतक के परिजनो ने उसके दोस्तो पर हत्या का आरोप लगाया है क्योकि वह उनके साथ नौकरी की तलाश मे बिहार निकला था। उसके बाद से परिजनो का सपर्क बेटे से नही पाया था।
दरअसल ग्वालियर के सिटी सेटर पटेल नगर मे इलाके मे रहने वाले हरदयाल अहिरवार का 20 साल का बेटा अक्षय उर्फ साहिल 11 जून को घर से अपने दोस्त आकाश, निहाल और अन्य के साथ काम की तलाश मे निकला था। एक दो दिन तक बात हुई और उसके बाद उसका फोन बद हो गया था। 16 जून को बिहार के रोहतास मे पुलिस को नहर मे युवक का शव मिला था। शव के पेट की जेब मे एक पर्ची मे मोबाइल नबर और साहिल नाम का उसका आधार कार्ड मिला था।
इस तरह युवक की हुई शिनाख्त
बिहार पुलिस ने पर्ची पर मिले फोन नबर पर बात कर साहिल के सबध मे पूछताछ की। यह नबर युवक के दोस्त का था। उस समय वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गया था। इसलिए वह साहिल नाम से अक्षय को नही पहचान पाया। उसे उसका नाम अक्षय ही पता था। इस पर साहिल के सबध मे वह कोई सूचना नही दे सका। अक्षय का दोस्त जब मनाली से ग्वालियर वापस आया तब अक्षय के भाई ने उससे अक्षय के बिहार काम पर जाने और फिर फोन बद हो जाने की बात बताई। इस पर उसे बिहार से साहिल के सबध मे आए फोन की याद आई और फिर अक्षय के भाई और दोस्त ने रोहतास से फोन करने वाले पुलिस अधिकारी से बात कर मृतक का फोटो मगाया। इस फोटो से उसकी शिनाख्त अक्षय के रूप मे हुई। इसके बाद परिजन ने बताया कि अक्षय अपने दोस्त सुरेद्र, आकाश, निहाल पाडे के साथ जाने की कहकर गया था। इस पर थाना प्रभारी ने पड़ताल की तब आकाश उसके साथी राममिलन के बारे मे पता लगा वह झासी मे थाने मे बद है। इसके खिलाफ झासी के थाने मे मारपीट का मामला दर्ज था। आकाश ने बताया कि अक्षय को सुरेद्र ने बनारस के एक व्यक्ति के साथ काम के लिए कार से भेज दिया था। रोहतास मे अक्षय की हत्या का मामला दर्ज है। साथ ही उसके शरीर के कई अग भी गायब पाए गए है।
परिजनो को सभी वैधानिक मदद की जाएगी
ग्वालियर पुलिस का कहना है कि वारदात बिहार के रोहतास मे दर्ज है। लिहाजा मृतक के परिजनो को जो भी वैधानिक मदद की जरूरत हो गई वह उन्हे उपलध कराई जाएगी। वही मृतक के पिता हरदयाल ने आरोप लगाया है कि जिन दोस्तो के साथ वह गया था उन्होने ही उसे बेच दिया है। बिहार पुलिस से उनकी बात हुई है। बेटे की हत्या हुई है और उसके शरीर से कई अग भी गायब है। अब परिवार के सदस्य बिहार के लिए रवाना हो गए है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur