विधवा महिला ने लगाए गभीर आरोप
नई दिल्ली, 27 जून 2022। काग्रेस पार्टी की अतरिम अध्यक्ष सोनिया गाधी के निजी सचिव के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने एक 26 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झासा दिया और शादी का भी वादा किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीडि़ता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और मामले की शिकायत करने पर उसे गभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। द्वारका पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा, “25 जून को उाम नगर पुलिस स्टेशन मे एक शिकायत मिली थी। भारतीय दड सहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जाच कर रहे है।”
उन्होने कहा कि पुलिस एक 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपो की जाच कर रही है, जो एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के निजी सचिव के रूप मे काम कर रहा है। हालाकि डीसीपी ने राजनीतिक नेता का नाम नही लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियो ने कहा कि माधवन के खिलाफ आरोप लगाए गए थे।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीडि़त अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ नजफगढ़ इलाके मे रहती है। पुलिस को दिए बयान मे उसने बताया है कि उसका पति 2018 से एक राजनैतिक दल के आफिस और कार्यक्रमो मे होर्डिग लगाने का काम करता था। वह अपने पति के माध्यम से राजनैतिक पार्टी के लोगो के सपर्क मे आई थी।
फरवरी 2020 मे महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद वह अकेली रह गई। आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद वह राजनैतिक पार्टी के कार्यलय मे मदद की उम्मीद से गई थी। जहा से उसे आरोपी पी.पी. माधवन का नम्बर मिला। पीडि़ता ने उससे कई बार फोन पर बात की। आरोपी ने पीडि़ता को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया।
इस बीच 21 जनवरी 2022 को आरोपी ने पीडि़ता को फोन पर मैसेज भेजकर इटरव्यू के लिए सुदर नगर स्थित एक मकान मे बुलाया। जहा उसके दस्तावेज लिए लेकर भेज दिया।
आरोपी ने उसके बाद से पीडि़ता को लगातार फोन और मैसेज करने शुरू कर दिए। आरोपी उससे अपना तलाक होने की बात बताई और शादी करने का झासा दिया।
आरोपी ने पहली आर उाम नगर बस टर्मिनल के पास गाड़ी मे और फिर कई बार अपने घर पर महिला से दुष्कर्म किया। फरवरी 2022 मे आरोपी ने पीडि़ता को सुदर नगर बुलाया। जहा पीडि़ता के मना करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने 25 जून की देर रात मामले मे 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur