Breaking News

मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की झलक, एक फ्रेम में दिखाई दीं तीन पीढ़ियां

Share

एंटरटेनमेंट डेस्क, 17 जून 2022।  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी साल प्रियंका और निक जोनस सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने थे। तभी से दोनों की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां के साथ उनकी बेटी मालती मैरी की भी झलक दिखाई दे रही हैं। वहीं, तस्वीर में तीन पीढ़ियों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।
दरअसल, प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर प्यार भरा नोट लिखा है। इस तस्वीर में मधु कैमरे के तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं, तो प्रियंका अपनी बेटा मालती की तरफ देख रही हैं। हालांकि तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। प्रियंका की इस फोटो पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटी भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। आप ऐसे ही पॉजिटीव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें। आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं। आपका सोलो यूरोप ट्रिप सबसे अच्छा जन्मदिन सेलिब्रेशन था, जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। लव यू टू द मून एंड बैक नानी। वहीं, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने अपनी बेटी को लेकर बात की। मालती एक प्री-म्योचर बेबी थी, इसलिए 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी। निक ने इस मुश्किल घड़ी में प्रियंका को चट्टान की तरह खड़ी रहने पर परफेक्ट लाइफ पार्टनर बताया। वहीं, प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Share

Check Also

इश्क के रिलीज को 28 सालःअजय देवगन ने किया मजेदार पोस्ट

Share जैसे हुआ अच्छा ही हुआ, काजोल ने कॉमेट कर पूछा- हमारे कुत्ते कहां हैं?अजय …

Leave a Reply