Breaking News

कोरबा @छात्र ने ब्लेड से रेता छात्रा का गला

Share

कोरबा 04अप्रैल 2022(घटती घटना)। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी में अध्ययनरत कक्षा आठवीं वी की नाबालिग छात्रा को ग्राम संजय नगर निवासी कक्षा आठवीं में ही अध्ययनरत नाबालिग छात्र ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना होते ही छात्राओं में सनसनी फैल गयी। वही घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानपाठक सहित शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को तत्काल आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और ईलाज जारी है। मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गयी जहां मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में आरोपी 2 अन्य स्थानीय युवकों के सढ्ढथ आये और घटना को अंजाम देकर चले गए। जहां मुख्य आरोपी फरार है और 2 अन्य संदेही को पुलिस ने पूछताछ के लिए किया गिरफ्तार। फिलहाल मामले में जांच जारी है, पुलिस जल्द आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर सकती है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply