Breaking News

लखनपुर@ट्रैक्टर ट्राली का पहिया मिट्टी में धसने से लगा घंटों जाम

Share


सडक़ के आधा अधूरा निर्माण होने तथा पानी जमा होने से व्यापारियों को हो रही परेशानी


-मनोज कुमार-
लखनपुर,04 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। लखनपुर सप्ताहिक बाजार चौराहा निर्माणाधीन सडक़ में 4 अप्रैल दिन सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली का पहिया मिट्टी में धंसने से घंटो जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जिससे आने जाने वाले लोगों सहित व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरबा के कटरे कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार द्वारा बिलासपुर एन एच से ग्राम बन्धा होते हुए कुन्नी पहुंच मार्ग तक डामरीकरण व सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत कराया जा रहा है लखनपुर एनएच से लेकर सप्ताहिक बाजार तक सडक़ के आधा अधूरे निर्माण तथा सडक़ के बीचो-बीच जगह-जगह पानी जमा होने से प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित होती है तो वहीं आने जाने वाले वाहनों के कारण सडक़ का गंदा पानी दुकानों में आने से दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों तथा आने जाने वाले लोगों के द्वारा बताया गया कि ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता विहीन सडक़ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा जगह-जगह सडक़ को खोदकर छोड़ दिया गया है तो वही निर्माण कार्य आधा अधूरा है साथ ही श्री राम टीवीएस शोरूम के सामने सप्ताहिक बाजार चौराहा के सडक़ के बीचो बीच पानी भर जाने से आवागमन करने तथा व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सडक़ के आधा अधूरा निर्माण कार्य होने तथा पानी जमा होने से आवागमन तथा प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है स्थानीय व्यापारियों ने शासन प्रशासन से गुणवत्ता युक्त वह समय सीमा के भीतर सडक़ निर्माण कराए जाने की मांग की है जिससे व्यापारियों को जल्द से जल्द इस समस्या से निजात मिल सके


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply