Breaking News

रामानुजगंज@यूपी चुनाव की जीत पर रमन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Share


-नगर संवाददाता-
रामानुजगंज 10 मार्च 2022 (घटती घटना)।
देश केचार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत विश्वास का नतीजा है। जीत की खुशी में रमन अग्रवाल अध्यक्ष नगर पंचायत एवं सरगुजा संभाग प्रभारी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में नगर के भारत माता चौक पर आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गृहमंत्री अमित शाह जी ने पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया है चार राज्यो की जनता ने बेहतर कार्य पर मुहर लगाकर फिर से भाजपा को मौका दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा भ्रामक प्रचार को जनता ने नजर अंदाज किया। इससे यह स्पष्ट है कि जनता को भाजपा पर पूर्ण विश्वास है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से यह सफलता मिली है। चार राज्यों में जीतने वाले प्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इसके बाद जीत पर जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी। इस दौरान सुभाष केसरी अजय केसरी अशोक जैन रामा शंकर दुबे अधिवक्ता विमलेश सिन्हा बाल केश प्रजापति महेश अग्रवाल अशोक यादव पंकज गुप्ता एवं समस्त भाजपा नेता मौजूद थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@एनएच-343 में सड़क नहीं,‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं!

Share जेई से एक्सईएन,एसई से एसडीएम तक पदों के सामने रकम का हिसाब! एसपी,टीआई,फॉरेस्ट और …

Leave a Reply