Breaking News

वाड्रफनगर@डीजल टैंक पलटने से वाहन मेंं लगी आग

Share

वाड्रफनगर ,08 मार्च 2022 (घटती-घटना)। पुलिस चौकी वाड्रफनगर अंतर्गत आज 3:00 बजे उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही डीजल टैंकर खरहरा नदी के समीप अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई, जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर डीजल टैंकर में भीषण आग लग गई.।
आग लगने के कारण वहां युद्ध क्षेत्र जैसा माहौल निर्मित हो गया. घंटों सडक़ों पर वाहनों की जाम लगी रही. आवागमन बाधित रहा. घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर पुलिस वाड्रफनगर पुलिस , एसडीएम व एसडीओपी वाड्रफनगर घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया.।
वहीं नगर पंचायत के फायर ब्रिगेड के द्वारा आग बुझाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन यह प्रयास और असफल रहा. पूर्णत: वाहन जलकर खाक होने के बाद ही आग बंद हुई, तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हो सका।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply