-पृथ्वीलाल केशरी-
रामानुजगंज 16 फरवरी2022 (घटती घटना)। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत दोलंगी निवासी पंडो जनजाति का युवक अपने टेंपो से सिलाजु से वापस अपने गांव आ रहा था इसी दौरान रेवतीपुर बाजार के समीप टेंपो के पलटने से युवक के सर में गंभीर चोट लगी जिसके बाद तत्काल उसे बोलेरो से रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दोलंगी के मनोज पंडो पिता निरंजन पंडो उम्र 36 वर्ष जो अपनी खुद की टेंपो चलाने का कार्य किया करता था 15 फरवरी मंगलवार के शाम पांच बजे के लगभग वापस अपने गांव जा रहा था इसी दौरान रेवतीपुर बाजार के समीप
इसका टेंपो पलट गया जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें लगी प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे तत्काल बोलेरो वाहन से रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक मनोज के 4 मासूम बच्चे जिसमें 2 लडक़े एवं 2 लड़कियां हैं जिनके सर से पिता का साया उठ गया परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मनोज घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur