रामानुजगंज 07 फरवरी 2022 (घटती घटना) नगर पंचायत क्षेत्र के कोइरी टोला पारा के माध्यमिक साला में पदस्थ शिक्षिका की ब्रेन हेमरेज के कारण आकाश मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरा शिक्षक समाज मर्माहत है। उक्त शिक्षिका को गत दिनों ब्रेंहेम्रेज होने पर अम्बिकापुर के जे के हास्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया था जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों सहित शिक्षको में शोक की लहर दौड़ गयी है। जहा शिक्षको ने मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी उनके आत्मा की शांति हेतु इश्वर से प्रार्थना करते हैं। इस दुख की घड़ी में सम्पूर्ण शिक्षक समाज दिवंगत शिक्षिका के परिवार के साथ खड़ा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत शिक्षिका पूनम गुप्ता कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं । मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से अंबिकापुर के जेके हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनका भरा पूरा परिवार है। वे 2005 बैच की नियोजित शिक्षिका थीं। नगर पंचायत क्षेत्र के कोइरी टोला पारा में स्थित माध्यमिक साला में प्रतिदिन विद्यालय आती थीं। वह एक कर्मठ महिला थीं। आज उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया उनको मुखाग्नि उनके पति राजेश कुमार गुप्ता ने दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur