Breaking News

खोल दिए कन्हर एनीकट के गेट

Share

जिम्मेदारों की लापरवाही से नगर में जलसंकट की उत्पन्न हो सकती है समस्या

पृथ्वी लाल केशरी-
रामानुजगंज 02 फरवरी 2022(घटती घटना) रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र की जीवनदायिनी कन्हर नदी के एनीकट के गेट को जलसंसाधन विभाग और नगर पंचायत के द्वारा लापरवाही पूर्वक खोल दिया गया है जिससे आने वाले अप्रैल-मई के महीने में रामानुजगंज में जलसंकट कि समस्या उत्पन्न हो सकता है।
अप्रैल-मई के महीने में जलसंकट की रहती है स्थिति
रामानुजगंज में प्रवाहित होने वाली कन्हर नदी का जलस्तर अप्रैल-मई का महीना आने तक पूरी तरह से सुख जाता है जिससे नगर में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत अक्सर दिखाई देती है लेकिन इसके बावजूद जलसंसाधन विभाग और नगर पंचायत के तरफ से लापरवाही बरती जा रही है।
जल संसाधन और नगर पंचायत जलसंकट के लिए जिम्मेदार
कन्हर नदी एनीकट के कुल 6 गेट में से 2 गेट को लापरवाही पूर्वक खोल दिया गया है जिसके कारण एनीकट में जमा हुआ पानी बह रहा है और धीरे-धीरे समाप्त होने के कगार पर पहुंच रहा है अगर वक्त रहते एनीकट के गेट को बंद नहीं किया गया तो कुछ ही दिनों में कन्हर नदी पूरी तरह से सुख जाएगी और अप्रैल-मई के महीने में जलसंकट की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है. सीएमओ ने जाहिर की अनभिज्ञता
रामानुजगंज नगर पंचायत के सीएमओ दीपक एक्का ने इस पूरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
एसडीओ ने नहीं उठाया फोन
उक्त मामले में उनका पक्ष लेने के लिए जब जल संसाधन विभाग के एसडीओ संजय गरायकर को फोन लगाया गया तो उनके द्वारा ना तो फोन रिसीव किया गया और ना ही कॉल बैक किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply