Breaking News

वाड्रफनगर@छाबड़ा बस ने मारी ठोकर पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

Share

वाड्रफनगर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के थाना डिंडो के अंतर्गत खुटरा मोड़ के पास छाबड़ा बस एक बाइक सवार को मारी ठोकर जिसमें मौके पर पति पत्नी की मौत हो गई
मिली जानकारी अनुसार कल सोमवार को करीब 4:00 बजे के आसपास खुटरा मोड़ से थोड़ा आगे छाबड़ा बस वाड्रफनगर से सनावल के लिए जा रही थी कि अचानक बस और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हुई ,जिसमें महेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष एवं पत्नी सरस्वती सिंह ग्राम गोंन्दला निवासी ऐ अपने ससुराल से कुर्लुडीह से घर वापस आ रहे थे कि अचानक छाबड़ा बस ने ठोकर मारी जिसमें मौके पर ही दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है।घटना के बाद तत्काल सूचना मिलते ही डिंडो थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच जायजा लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी भगवत नायक से फोन पर बात की गई उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है ड्राइवर घटना के बाद से फरार है जिसे पुलिस खोज रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply