रामानुजगंज 31 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा मण्डल रामानुजगंज के अध्यक्ष श्रवण यादव के नेतृत्व में भाजपा ने धान खरीदी केंद्रों में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा,साथ ही 3 दिवस के भीतर मांग पूरी नहीं होने के दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं गौरतलब है कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सभी खरीदी केंद्रों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा मण्डल रामानुजगंज ने भी महावीरगंज, त्रिकुंडा, बगरा, भँवरमाल, रामानुजगंज सभी धान खरीदी केंद्र में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा है, किसान मोर्चा की प्रमुख मांगों में धान खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाए जाने तथा 2 वर्ष का बकाया बोनस भुगतान किए जाने, एवं ओलाबृष्टि से क्षति हुई फसल की मुवावजा एवं सोसायटी में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग शामिल है, भाजपा किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि तीन दिवस के अंदर हमारी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता है तो भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा , पूर्व जिला महामंत्री अनूप तिवारी, अजा जिलाध्यक्ष कृष्णा रवि,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कमाल अहमद,अजजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहीलाल आयाम,युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव,मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनोज यादव,महामंत्री अशर्फी यादव,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रवण यादव,महामंत्री उदयशंकर जायसवाल, उपाध्यक्ष ललन पाल,मंत्री रामप्रवेश सिंह,कृपा गुप्ता, राहुल जायसवाल,कृष्णा गुप्ता,विनोद गुप्ता,लालमन सिंह,विजय गुप्ता,शिवकुमार नागवंशी,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur