फूड इंस्पेक्टर पिता ने थाने में की शिकायत
बिलासपुर , 30 जनवरी 2022 (ए)। बिलासपुर में छड़ सीमेंट का कारोबार करने वाला युवक शनिवार दोपहर बैंक जाने निकला था। इसके बाद से वह गायब है। इस दौरान उसने अपने फूड इंस्पेक्टर पिता को बोला कि वह सल्फास खा लिया है। पता लगाने पर युवक को लोकेशन रतनपुर में मिला, तब पूरी रात उसकी तलाश कर परिजन परेशान होते रहे। मगर 23 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तिफरा के महाराणा प्रताप नगर स्थित श्रीराम पार्क निवासी भिन्नु लाल स्वर्णकार (56 साल) फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटा मुकेश कुमार स्वर्णकार (23 साल) छड़ सीमेंट का व्यवसाय करता है। वह बीबीए की पढ़ाई किया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने स्कूटी क्रमांक सीजी-आईओएएल 1338 से बैंक जाने के लिए घर से निकला था। शाम करीब 4.15 बजे उसका मोबाइल बंद मिला और वह घर नहीं आया था। तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 5 बजे मुकेश ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि वह रतनपुर में है और सल्फास खा लिया है। इस पर उसकी तलाश करते हुए परेशान परिजन रतनपुर पहुंचे। परिजन ने इस घटना की सूचना रतनपुर थाने में दी। तब पुलिस पूरी रात उसकी तलाश में जुटी रही।
Check Also
बिलासपुर@बिलासपुर में रेलवे अफसर ने सेक्स करने डाला दबाव…
Share महिला-कर्मचारी के विरोध करने पर नौकरी से निकालने दी धमकी बिलासपुर,25 अक्टूबर 2026। बिलासपुर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur