Breaking News

बिलासपुर@प्रदेश के जिला एवं तहसील न्यायालयों में 323 रिमाण्ड अधिवक्ताओं की नियुक्ति

Share


.बिलासपुर ,29 जनवरी 2022(ए)।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के अनुमोदन के अनुसार प्रदेश के जिला एवं तहसील न्यायालयों में रिमाण्ड के प्रकरणों में हिरासत में लिए गये व्यक्ति की ओर से पैरवी करने के लिए कुल 323 रिमाण्ड अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति वर्ष 2022 के लिए की गयी है। गौरतलब है कि नियुक्त अधिवक्ता जिला एवं तहसील स्तर के न्यायालयों में नि:शुल्क पैरवी करने के लिए नियुक्त होते है। ये अधिवक्ता जिला एवं तहसील स्तर के न्यायालयों में आपराधिक प्रकरणों में हिरासत में लिए गये व्यक्तियों की ओर से रिमाण्ड का विरोध करने एवं जमानत आवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में उन व्यक्तियों की ओर से नि:शुल्क पैरवी करते है, जिनके पास अपने स्वयं का कोई अधिवक्ता नहीं होता।


Share

Check Also

बिलासपुर@बिलासपुर में रेलवे अफसर ने सेक्स करने डाला दबाव…

Share महिला-कर्मचारी के विरोध करने पर नौकरी से निकालने दी धमकी बिलासपुर,25 अक्टूबर 2026। बिलासपुर …

Leave a Reply