Breaking News

रामानुजगंज@कलेक्टर ने किया शाला संचालन में परिवर्तन

Share

रामानुजगंज 18 जनवरी 2022 (घटती घटना)। जिले में ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने छात्र छात्राओं के हित में निर्णय लेते हुए प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12ः45 से शाम 4ः15 तक तथा शनिवार को हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक संचालित होगी। साथ ही शनिवार को प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोपहर 12ः45 बजे से शाम 4ः15 तक संचालित की जाएगी। एक पाली में संचालित विद्यालय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक एवं शनिवार को प्रातः 9ः00 से 12ः30 बजे तक संचालित होंगे। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों को उक्त निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply