Breaking News

रामानुजगंज@शिक्षकों ने विद्यार्थियों को किया स्वेटर का वितरण

Share

रामानुजगंज 04 नवम्बर 2021 (घटती घटना) प्रतिदिन ठंड और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। गांव की पगडंडियों पर मासूम बचपन ठंड से सिकुड़ता-दौड़ता प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने जा रहा है। अधिकांश बच्चों के पैरों में न तो जूते दिखाई दे रहे हैं और न ही उन्होंने स्वेटर पहना है। शिक्षकों ने आपस में अपने स्वयं के निजी व्यय पर उन्हें स्वेटर वितरण किया जिससे विद्यार्थी काफी उत्साहित थे। विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत कनकपुर अंतर्गत टकिया टोला में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में अध्ययनरत छात्र छत्राओं को शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामसेवक सिंह की अध्यक्षता में एवं विद्यालय के शिक्षकों मे श्रीमती ममता ठाकुर,श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर,अंजय श्रीवास्तव, रमन गुप्ता,आशीष गुप्ता की उपस्थिति में प्राथमिक शाला के 35 बच्चो एवं माध्यमिक शाला के 20 बच्चों को स्वेटर प्रदान किया गया। शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक शनिवार को मॉर्निंग स्कूल होने के कारण कड़ाके की ठंड में उनको ठिठुरना पड़ता था। इसी तकलीफ को देखते हुए हम सबों ने अपने निजी व्यय में से विद्यार्थियों को स्वेटर खरीद कर वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम के लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply