

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित शासकीय शराब दुकान के पास मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे एक व्यक्ति द्वारा राइफल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी 20 कुमाऊँ रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून केंट में पदस्थ है। पुलिस ने उसके पास से राइफल व चेन्नगी जी जिंदा कारतूस जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि गंगापुर शराब भट्टी के पास इनोवा कार क्रमांक सीजी 15 सीपी 5700 में सवार एक व्यक्ति राइफल से फायरिंग कर लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। आरोपी विकास कुमार यादव पिता राम विचार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गंगापुर अंबिकापुर जो 20 कुमाऊँ रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून केंट में पदस्थ है। जो 315 बोर राइफल के साथ मौके पर लोगों को आतंकित करते हुए मिला। उसके कार में 6 खाली कारतूस एवं 6 नग जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले ली है। 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत का अपराध होना पाए जाने से मौके पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी से राइफल कारतूस एवं इनोवा कार को बरामद किया गया। शराब दुकान के पास फायरिंग क्योंकि इसकी पूछताछ पुलिस आरोपी से कर रही है। वही मंगलवार के दिन में शासकीय शराब दुकान में मिलावटी को लेकर बिलासपुर उड़नदस्ता की टीम ने करवाई भी की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur