अम्बिकापुर 20 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। शहर से लगे लुवकी कांतिप्रकाशपुर के पास शुक्रवार को पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अमर सिंह खलखो पिता प्रवीण खलखो उम्र 32 वर्ष समेरपुर चेन्द्रा थाना लुण्ड्रा का रहने वाला था। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से कहीं गया था। शाम को मोबाइल से परिजन को जानकारी मिली की अमर को लुचकी कांतिप्रकाशपुर के पास पिकअप ने टक्कर मार दी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक अमर की मौत हो चुकी थी।
Check Also
अंबिकापुर@ पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित
Share करीब 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों व आश्रितों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया स्वास्थ्य परीक्षण अंबिकापुर, …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur