36.3 किलो से अधिक वजन
बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपए, 51 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
बरियों/बलरामपुर 04 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सब्जी की बाड़ी की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रहे एक व्यक्ति को बरियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम खुखरी के रखैतपारा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाड़ी से गांजे के 112 हरे पौधे जब्त किए हैं। पौधों का कुल वजन करीब 36 किलो 300 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी कबीर साय टेकाम (51) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को फसल गिरदावरी के दौरान ग्राम खुखरी के हल्का पटवारी को आरोपी के कब्जे वाली भूमि पर स्थित बाड़ी में गांजे के पौधे दिखाई दिए। पटवारी ने इसकी सूचना तत्काल बरियों चौकी पुलिस को दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी और एसडीओपी कुसमी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
112 पौधे, 36 किलो 300 ग्राम वजन
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाड़ी की तलाशी ली तो सब्जियों के बीच छोटे-बड़े गांजे के पौधे उगाए हुए मिले। पुलिस ने तना, डंठल और हरी पत्तियों सहित कुल 112 पौधे बरामद किए। गवाहों की मौजूदगी में पौधों की गिनती और वजन कराया गया, जिसमें कुल वजन करीब 36 किलो 300 ग्राम निकला। इसके बाद पंचनामा तैयार कर गांजे के पौधों को विधिवत जब्त किया गया।
पूछताछ में खेती की बात स्वीकारने का दावा
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कबीर साय टेकाम पिता जट्टू, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम खुखरी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बाड़ी में गांजे की अवैध खेती करना स्वीकार किया। इसके बाद बरियों चौकी, थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 248/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(द्बद्ब)(ष्ट) एवं 8 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पटवारी की सूचना से खुला मामला
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नशीले पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी पर रोक लगाने के लिए हृष्टह्रक्रष्ठ योजना के तहत पुलिस, राजस्व और वन विभाग के बीच समन्वय से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फसल गिरदावरी के दौरान पटवारी की नजर गांजे के पौधों पर पड़ी और समय रहते पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नशीले पदार्थों की अवैध खेती और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur