Breaking News

अम्बिकापुर@ टाई ब्रेकर में अडची ने राता को 7-6 से हराया,पोड़ीपा की 2-1 से जीत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 202६ (घटती-घटना)।
गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एफसी राता और करिया क्लब अडची के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद टाई ब्रेकर में अडची ने 7-6 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में जेएमसी अंबिकापुर और एफसी पोड़ीपा आमने-सामने रहे। पहले हाफ में पोड़ीपा ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में जेएमसी अंबिकापुर ने वापसी की कोशिश की। टीम ने अंतिम समय में एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन बराबरी नहीं कर सकी। पोड़ीपा ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में 5 अक्टूबर को पहला मैच एसबी क्लब धंवरपुर और न्यू स्टार क्लब कोटया के बीच खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में एफसी गुमगरा का सामना एफसी लवईडीह से होगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

Share करीब 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों व आश्रितों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया स्वास्थ्य परीक्षण अंबिकापुर, …

Leave a Reply