Breaking News

अम्बिकापुर@सफेद कपड़े ने बढ़ाया संदेह,छह फीट खुदाई के बाद भी नहीं मिला कुछ

Share


सेमीघोघरा जंगल में गड्ढे को लेकर ग्रामीणों में मची थी हलचल,बोलेरो सवार दो युवकों के फावड़ा लेकर पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने रातभर की निगरानी…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सानीबर्रा के सेमीघोघरा जंगल में एक ताजा गड्ढे को लेकर शनिवार से ग्रामीणों के बीच बनी संशय की स्थिति रविवार को खुदाई के बाद खत्म हो गई। करीब छह फीट तक गड्ढा खोदने के बाद भी उसमें से कोई संदिग्ध वस्तु या अन्य सामग्री नहीं मिली। गड्ढे से बाहर निकले सफेद कपड़े के कारण ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं बनी हुई थीं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को कुछ ग्रामीण जंगल में मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान उन्होंने सफेद रंग की बोलेरो को जंगल में आते देखा। ग्रामीणों के अनुसार, वाहन से दो युवक फावड़ा लेकर उतरे और जमीन खोदने के बाद वहां से चले गए। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे छूही मिट्टी निकालने से जोडकर देखा, लेकिन बाद में गड्ढे के पास पहुंचे तो वहां मिट्टी भरी हुई थी और सफेद कपड़े का एक हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी गांव में दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार को उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी गड्ढे और बाहर दिखाई दे रहे कपड़े को देखा। अंधेरा होने के कारण तत्काल खुदाई नहीं कराई गई। किसी तरह की छेड़छाड़ न हो, इसलिए पुलिस ने रातभर मौके पर निगरानी रखी। रविवार को तहसीलदार तारा सिदार की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई शुरू कराई गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

Share करीब 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों व आश्रितों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया स्वास्थ्य परीक्षण अंबिकापुर, …

Leave a Reply