बाइक यात्रा के साथ सेवा का संदेश,कोरिया में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह,सैकड़ों बाइकर्स के साथ जगह-जगह उमड़ी युवा शक्ति
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर 04 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकली ‘जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के कोरिया जिले में प्रवेश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया, सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली, पारंपरिक लोकनृत्य, पुष्पवर्षा और जनभागीदारी से यात्रा का स्वागत पूरे जिले में उत्सव जैसा नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित यह यात्रा सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी का संदेश लेकर वडनगर से वाराणसी की ओर बढ़ रही है, यात्रा में शामिल युवा बाइकर्स विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा, सामाजिक सरोकार और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
मनेंद्रगढ़ से बाइकर्स के साथ कोरिया पहुंची यात्रा– कोरिया जिले की सीमा में यात्रा के प्रवेश के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइकर्स के साथ पहुंचे, उनके साथ एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले भी मौजूद रहीं, वहीं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम पूरे प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिले की सीमा में यात्रा के प्रवेश पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाइकर्स और अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, इसके बाद नगर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, बसंत राय, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा,जिला मंत्री शारदा गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े, संजय चिकनज्यूरी,रोशन राजवाड़े, गोकरण शुक्ला, गोपाल राजवाड़े, आनंद राजवाड़े, धर्मवती राजवाड़े, रीता यादव, संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया।
चर्चा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण-यात्रा के शिवपुर-चर्चा पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, जिला मंत्री प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने बाइकर्स का स्वागत किया, यहां यात्रा में शामिल बाइकर्स ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खरवत तिराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-यात्रा के खरवत तिराहा पहुंचने पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति,महामंत्री अहिल्या राजवाड़े,सुरेंद्र कुमार,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, महामंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, जय चक्रधारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक,जनपद अध्यक्ष सोनहत आशा देवी सोनपाकर,मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया, यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, युवाओं का काफिला भी बढ़ता गया, रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बाइकर्स का अभिनंदन किया।
पटना में पूजा-अर्चना के साथ युवाओं से संवाद-पटना पहुंचने पर गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद बाइकर्स के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने युवाओं से संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को लेकर अपने विचार रखे, इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, जवाहर गुप्ता, रविशंकर शर्मा, वर्षा साहू, सुनीता कुर्रे, सुनील सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, मंडल महामंत्री सच्चिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, योगेंद्र मिश्रा, रूपचंद गुप्ता, दिनेश चक्रधारी, भाजयुमो के रितेश सिंह सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने बाइकर्स का स्वागत किया।
युवाओं की ऊर्जा को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने वाला अभियानःरामविचार-प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा की वडनगर से वाराणसी तक निकली जल-जन सेवा संकल्प यात्रा सेवा, जल संरक्षण,पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है, कोरिया जिले में जिस तरह युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया है,वह जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है,युवाओं की ऊर्जा को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना इस तरह के अभियानों की महत्वपूर्ण दिशा है, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है, कोरिया में यात्रा को मिले इस उत्साह से सेवा संकल्प के संदेश को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है।
इस यात्रा का उद्देश्य केवल बाइक से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना नहीं, जनजागरूकता के संकल्प को आगे बढ़ाना हैः श्याम बिहारी-स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा की जल-जन सेवा संकल्प यात्रा सेवा,सामाजिक सहभागिता और युवाओं की सक्रिय भूमिका का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है,कोरिया जिले में प्रवेश से लेकर विभिन्न पड़ावों तक जिस उत्साह के साथ युवाओं और नागरिकों ने बाइकर्स का स्वागत किया, वह इस अभियान के प्रति जनभागीदारी को दर्शाता है, सेवा,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को लेकर युवाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है,इस यात्रा का उद्देश्य केवल बाइक से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना नहीं, बल्कि रास्ते में समाज से संवाद करना और सेवा एवं जनजागरूकता के संकल्प को आगे बढ़ाना है, कोरिया की जनता और युवाओं ने जिस आत्मीयता से यात्रा का स्वागत किया, उसके लिए सभी का आभार है।
युवा शक्ति बनी यात्रा की सबसे बड़ी पहचान
पूरी यात्रा के दौरान भाजपा के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष-महामंत्री,जनप्रतिनिधि,सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए,सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ युवाओं की मौजूदगी ने यात्रा को अलग पहचान दी, वडनगर से वाराणसी की ओर बढ़ रही इस यात्रा के कोरिया पहुंचने पर सेवा,जल संरक्षण, पर्यावरण चेतना,सामाजिक सहभागिता और युवा शक्ति का संदेश प्रमुखता से सामने आया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों में स्थानीय परंपरा और जनभागीदारी का भी समावेश देखने को मिला, कर्मा नृत्य से लेकर बाइक रैली तक और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से लेकर पटना में युवाओं के संवाद तक—यात्रा का कोरिया प्रवास विभिन्न सामाजिक एवं जनभागीदारी गतिविधियों से जुड़ा रहा।
सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ उमड़ी युवा शक्ति
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े के समन्वय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ यात्रा के स्वागत में पहुंचे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राकेश खाखा, रमेश तिवारी, जिला महामंत्री कमलेश साहू, साक्षी सिंह, जिला मंत्री पी.एस. सिंह, परवेंद्र सिंह, शिवपुर चर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीराम दुबे, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष विकास दुबे, पटना मंडल अध्यक्ष जय राजवाड़े, कुडेली मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, सोनहत मंडल अध्यक्ष दिलीप राजवाड़े सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कर्मा नृत्य ने बढ़ाई आयोजन की रौनक
यात्रा के स्वागत में स्थानीय पारंपरिक कर्मा नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में बाइकर्स का अभिनंदन किया, इस दौरान उत्साह और बढ़ गया जब प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी बाइकर्स के साथ लोकनृत्य में शामिल हुए, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और बाइकर्स की सामूहिक सहभागिता ने स्वागत कार्यक्रम को आत्मीय और यादगार बना दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur