रामानुजनगर 06 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शनिवार को धन,वैभव व समृद्धि की प्राप्ति के लिए गोबर से गोवर्धन का प्रतीकात्मक रूप बनाकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। नगर की महिलाओं ने गाय के गोबर से पूजा करने वाले स्थान को लीप पोत कर शुद्ध किया गया। उसके बाद गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक रूप बनाकर बीच भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर विभिन्न प्रकार के पकवान और मिठाई से भोग लगाकर उनका पूजन किया गया। कई जगह विभिन्न प्रकार की रंगोली भी बनाई गई थी। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर भगवान इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों की जल प्रलय से रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा का प्रचलन शुरू हो गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur