Breaking News

राष्ट्रीय

कांकेर@विधानसभा उप निर्वाचन-2022 अधिसूचना का प्रकाशन आज

कांकेर 09 नवम्बर 2022। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर के लिए उप निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन गुरुवार 10 नवम्बर को किया जायेगा तथा इसी दिन से नाम निर्देशन प्राप्त करने की कार्यवाही भी शुरू हो जायेगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर गुरुवार निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 18 नवम्बर शुक्रवार को की जाएगी …

Read More »

अहमदाबाद@गुजरात में ओवैसी को मिला मुद्दा,स्लाटर हाऊस बचाएंगे

-डॉ. राजकुमार मिश्र-अहमदाबाद,09 नवंबर 2022(घटती-घटना)। पूरे गुजरात मे 36 स्लाटर हाऊस थे जिनमें से अभी सिर्फ चार पांच ही रह गए हैं ।इस वजह से मांस के कारोबार को जबरदस्त नुकसान हो रहा है।गुजरात मे लगभग 15 प्रतिशत आबादी मुसलमानों की है जो विधानसभा की अनेकों सीटों पर निर्णायक हैसियत रखते हैं।चुनावी मैदान में जोरशोर से एक दूसरे को नीचा …

Read More »

नई दिल्ली@दिल्ली ननि चुनाव का फैसला करेंगे कूड़े के पहाड़

-डॉ. राजकुमार मिश्र-नई दिल्ली ,09 नवंबर 2022(घटती-घटना)। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज साफ कर दिया कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अन्य सभी मुद्दों से बड़ा मुद्दा कूड़े के पहाड़ों का ही रहेगा।पंद्रह सालों से निगम पर काबिज भाजपा ने कूड़े के निस्तारण की कोई परवाह नही की जिससे कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ खड़े हो चुके हैं जिससे …

Read More »

विजयवाड़ा@आंध्र प्रदेश में ट्रेन पटरी से उतरी,नौ ट्रेनें रद्द

विजयवाड़ा ,09 नवंबर 2022(ए)। आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे नौ ट्रेनें रद्द हो गईं। दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा मंडल के अधिकारियों के अनुसार राजमुंदरी यार्ड में मुख्य लाइन पर तड़के करीब तीन बजे मालगाड़ी पटरी से उतर गई।घटना के बाद, रेलवे अधिकारी एक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही …

Read More »

नई दिल्ली @1286 करोड़ रुपये को अरविंद केजरीवाल ने पानी की तरह बहा दिये : मीनाक्षी

नई दिल्ली ,09 नवंबर 2022(ए)। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केजरीवाल की विज्ञापन रुपी राजनीति और पर्यावरण को लेकर किए गए कोरे वायदों का भंडाफोड़ करते हुए कहा कि 1286.93 करोड़ रुपये पर्यावरण सेस के रुप में दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार को दिया लेकिन उन पैसों का रिजल्ट है कि आज छोटे बच्चे खांस रहे …

Read More »

नई दिल्ली@धनंजय वाई.चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली ,09 नवंबर 2022 (ए)। जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप से बुधवार को पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस उदय उमेश ललित की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 8 नवंबर को पूरा हुआ। जस्टिस चंद्रचूड़ 10 …

Read More »

वाराणसी @गोली लगने के बाद सब-इंस्पेक्टर की हालत गंभीर

वाराणसी ,09 नवंबर 2022(ए)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सब-इंस्पेक्टर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 2015 बैच के पुलिस सब-इंस्पेक्टर अजय यादव को सीने में गोली लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमलावर यादव की सर्विस पिस्टल और पर्स लूट …

Read More »

नई दिल्ली@नोटबंदी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने के लिए केंद्र ने मांगा और समय

नई दिल्ली ,09 नवंबर 2022(ए)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नोटबंदी मामले की सुनवाई 24 नवंबर तक के लिए टाल दी। दरअसल, केंद्र सरकार हलफनामा दाखिल करने में विफल रही, जिसे कोर्ट ने ‘शर्मिदा करने वाला ‘ करार दिया। 11 अक्टूबर को, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और आरबीआई से 2016 के नोटबंदी के फैसले पर हलफनामा दायर करने और आरबीआई …

Read More »

कोलकाता @विभागीय कोष की हेराफेरी के आरोप में जीएसआई का शीर्ष अधिकारी गिरफ्तार

कोलकाता ,09 नवंबर 2022 (ए)। पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने बुधवार को बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के एक शीर्ष अधिकारी को विभागीय कोष की हेराफेरी के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। सब्यसाची साहा (51) को शहर के उत्तरी बाहरी इलाके केस्तोपुर में रवींद्र पल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया, …

Read More »

मुंबई @पात्रा चॉल मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ी राहत पीएमएलए कोर्ट से मिली जमानत

मुंबई ,09 नवंबर 2022 (ए)। पात्रा चॉल मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ी राहत मिली है। आज राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। संजय राउत के अलावा उनके करीबी प्रवीण राउत को भी पीएमएलए कोर्ट से जमानत मिली है। राउत पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप …

Read More »