Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@बच्चों के यौन शोषण पर अवश्य मामला दर्ज कराएंःन्यायाधीश चंद्रचूड़

नई दिल्ली ,11 दिसम्बर 2022(ए)। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि बच्चों का यौन शोषण एक छिपी हुई समस्या है क्योंकि चुप्पी की संस्कृति है, इसलिए सरकार द्वारा परिवारों को दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, भले ही अपराधी परिवार का सदस्य ही क्यों न हो।यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून पर दो …

Read More »

मुंबई @मंत्री की सुरक्षा में चूक,10 पुलिसकर्मी निलंबित

मुंबई ,11 दिसम्बर 2022 (ए)। महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पाटिल की सुरक्षा में चूक के बाद तीन अधिकारियों सहित 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि बीआर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले पर टिप्पणी करने के एक …

Read More »

नई दिल्ली@सिंगल सिगरेट बेचने पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली ,11 दिसम्बर 2022 (ए)।देश में तंबाकू उत्पादों और अल्कोहल के सेवन पर प्रभावी रोक लगाने की बहुत बार कोशिश की गयी है। वही अब खबरे आ रही है की सिंगल सिगरेट बेचने पर रोक लग सकती है। संसद की स्थायी समिति ने सिंगल सिगरेट बेचने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। समिति का मानना है कि इससे …

Read More »

शिमला@सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली सीएम पद की शपथ

भूपेश बघेल ने कहा-आरंभ है प्रचंडशिमला, 11 दिसम्बर 2022 (ए)। हिमाचल में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आये है। जिसमें कांग्रेस को जीत मिली वहीं आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। बता दे की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार, 11 दिसंबर को सुक्खू को शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री पद …

Read More »

अहमदाबाद@भूपेंद पटेल आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पीएम मोदी भी होंगे शामिलअहमदाबाद,11 दिसम्बर 2022 (ए)। गुजरात में लगातार सातवीं बार बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है। कल (12 दिसंबर) दोपहर प्रचंड जीत के बाद भूपेंद पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे । उन्हें शनिवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्यपाल आचार्य …

Read More »

कोच्चि@आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल करने के लिए एक साल के अलगाव की शर्त असंवैधानिकःकेरल हाईकोर्ट

कोच्चि, 10 दिसम्बर 2022 (ए)। केरल हाईकोर्ट ने तलाक अधिनियम के तहत आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल करने के लिए एक साल या इससे अधिक समय अलग रहने की शर्त को असंवैधानिक करार दिया है। अदालत ने कहा है कि यह शर्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। जस्टिस ए. मुहम्मद मुस्ताक और जस्टिस शोभा अन्नम्मा ऐपन की खंडपीठ …

Read More »

रांची @विवाहित महिला अपने पति के अलावा किसी पुरुष से सहमति से संबंध बनाए तो यह रेप केस नहीं : हाईकोर्ट

रांची , 10 दिसम्बर 2022(ए)। झारखंड हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अगर कोई विवाहिता अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ सहमति के आधार पर सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाती है तो बाद में वह उसपर रेप का केस नहीं कर सकती। कोर्ट ने कहा कि विवाहिता किसी व्यक्ति द्वारा किए गए शादी के वादे …

Read More »

बेंगलुरु @अजन्मे बच्चे को गोद लेने का समझौता पैसे के लिए गोद लेने जैसा : कर्नाटक हाईकोर्ट

बेंगलुरु , 10 दिसम्बर 2022 (ए)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2 साल, नौ महीने की एक बच्ची के माता-पिता द्वारा संयुक्त रूप से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि एक अजन्मे बच्चे के ‘गोद लेने के लिए समझौता’ कानून के लिए अज्ञात है और इसे ‘पैसे के लिए गोद लेने’ के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। …

Read More »

नई दिल्ली@जैस्मिन शाह मामले में केजरीवाल और उपराज्यपाल आमने-सामने

नई दिल्ली , 10 दिसम्बर 2022 (ए)। उपराज्यपाल कार्यालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आदेश को अवैध बताया है जिसे उन्होंने योजना विभाग को दिया था, जिसमें जैस्मिन शाह के समर्थन में कहा था कि जैस्मिन शाह को सभी सुविधाएं बहाल की जाएं। उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि जैस्मीन शाह के मामले को पहले ही कार्रवाई के लिए …

Read More »

अहमदाबाद@भूपेंद्र पटेल बनेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

चुने गए विधायक दल के नेता,कल लेंगे शपथ ग्रहणअहमदाबाद , 10 दिसम्बर 2022 (ए)।गुजरात के सीएम के तौर पर विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग गई है। आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षकों ने विधायकों के सामने भूपेंद्र पटेल का नाम रखा और फिर सर्वसम्मति से उनको विधायक दल का नेता चुन …

Read More »