Breaking News

राष्ट्रीय

श्रीनगर@जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर….

श्रीनगर,01 अप्रैल 2026। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर,पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली। अंधेरे …

Read More »

तुमकुरु@सिद्धगंगा मठ की सेवा देश के विकास के लिए प्रेरणा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

तुमकुरु,01 अप्रैल 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सिद्धगंगा मठ ने देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और गरीब एवं अनाथ बच्चों को शिक्षा व आश्रय देकर मानवीय मूल्यों को मजबूत किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को कर्नाटक के तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के वस्तु प्रदर्शनी मैदान में आयोजित श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की 119वीं …

Read More »

नई दिल्ली@प्रीमियम ईंधन ने फिर बढ़ाई टेंशन!

XP100 पेट्रोल 11 महंगा,Xtra Green डीजल के दाम भी बढ़ेनई दिल्ली,01 अप्रैल 2026। देश में एक बार फिर ईंधन की बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनी ढ्ढठ्ठस्रद्बड्डठ्ठ ह्रद्बद्य ष्टशह्म्श्चशह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ ने अपने प्रीमियम फ्यूल सेगमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए ङ्गक्क100 पेट्रोल और ङ्गह्लह्म्ड्ड त्रह्म्द्गद्गठ्ठ डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज …

Read More »

जम्मू@कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अधिकारी और सुरक्षा सहायक गिरफ्तार,सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

जम्मू,01 अप्रैल 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के एक क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त और एक वरिष्ठ सुरक्षा सहायक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से अवैध तरीके से पैसे लेने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने शिकायतकर्ता से …

Read More »

नई दिल्ली@अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने का बिल लोकसभा से पारित,भाजपा-कांग्रेस ने दिया समर्थन

नई दिल्ली,01 अप्रैल 2026। अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थायी और एकमात्र राजधानी के रूप में मान्यता देने वाला बिल बुधवार को लोकसभा से पारित हो गया। भाजपा और तेदेपा के साथ ही कांग्रेस ने भी इस बिल का समर्थन किया। हालांकि आंध्र प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआरसीपी ने इस बिल का विरोध किया। लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन …

Read More »

असम@विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा असम का यह चुनाव : पीएम मोदी

असम,01 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां एक चुनावी जनसभा में असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की हैट्रिक का दावा किया। उन्होंने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने, आदिवासी संस्कृति की सुरक्षा, बाढ़ से राहत, बुनियादी ढांचे के विस्तार और गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर कई …

Read More »

गुजरात@सूरत के घर में लगी भीषण आग जिंदा जलकर 5 लोगों की मौत

गुजरात,31 मार्च 2026। गुजरात के सूरत शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के लिंबायत इलाके में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं और एक छोटा बच्चा शामिल है। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मीठी खाड़ी इलाके में हुआ। पुलिस और …

Read More »

अमरावती@मायके से मिली संपत्ति पर पति काअधिकार नहीं,निःसंतान महिला का सबकुछ पिता के वारिस को मिलेगा : आंध्र हाईकोर्ट

अमरावती,31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी हिंदू महिला को माता-पिता से विरासत में संपत्ति मिली है और उसकी मौत बिना संतान,वसीयत किए बिना ही हो जाती है, तो उस संपत्ति पर पति-ससुराल का कानूनी हक नहीं होगा। ऐसी संपत्ति महिला के पिता के कानूनी वारिसों को जाएगी। जस्टिस तारलाडा राजशेखर राव ने कहा कि हिंदू …

Read More »

तिरुवनंतपुरम@केरल चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी…साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त,बुजुर्गों को 3 हजार पेंशन का वादा

तिरुवनंतपुरम,31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र मंगलवार को जारी कर दिया।‘यही बदलाव है, यही विकसित केरल है’ थीम पर आधारित इस घोषणापत्र में राज्य के समग्र विकास का रोडमैप पेश किया गया हैै, जिसमें बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, सामाजिक कल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है। भाजपा के …

Read More »

नई दिल्ली@कैबिनेट मंजूरी के बाद पांच राज्यों को जल जीवन मिशन 2.0 के तहत 1,561 करोड़ रुपये जारी

नई दिल्ली,31 मार्च 2026। केंद्र सरकार ने देश में ग्रामीण घरों तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन 2.0 के तहत पांच राज्यों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फंड जारी कर दिए हैं। केंद्रीय कैबिनेट से 10 मार्च को मंजूरी मिलने के बाद यह राशि राज्यों को आवश्यक अनुपालन शर्तें पूरी करने पर दी गई है। केंद्रीय …

Read More »