Breaking News

सरगुजा संभाग

अंबिकापुर/बतौली@बाइक चोरी का खुलासाः एक आरोपी गिरफ्तार,3 चोरी की बाइक बरामद

बतौली,लुण्ड्रा और मणिपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,आरोपी के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल-संवाददाता-अंबिकापुर/बतौली,13 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चोरी की वारदातों में आरोपी …

Read More »

बसंतपुर/बलरामपुर@मवेशी तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

संवाददाता-बसंतपुर/बलरामपुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मवेशी क्रूरता एवं तस्करी के मामले में बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों की भूमिका 4 अगस्त को बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों के मामले में सामने आई थी। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली …

Read More »

अम्बिकापुर@खुखड़ी बीनने जंगल में गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला,मौत…

-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सितकालो में मवेशी चराने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया,लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी …

Read More »

अम्बिकापुर@कैंप से लापता हुआ बीएसएफ जवान,दो दिन बाद मिला शव

असम में तैनात कमलेश केरकेट्टा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,गृहग्राम में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार -संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। असम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 66वीं बटालियन में तैनात सरगुजा के जवान कमलेश केरकेट्टा (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत कपाटबाहरी निवासी थे। जवान का शव कैंप से …

Read More »

अम्बिकापुर@पुल नहीं होने से जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

राशन लेने जा रहा युवक तेज बहाव में फंसा,वीडियो वायरल;ग्रामीणों ने पूछा- हादसे का इंतजार क्यों? -संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरंधा के कदमपारा में नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढऩे के बाद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी …

Read More »

अम्बिकापुर@आग से झुलसे व्यक्ति को डायल-112 ने समय पर अस्पताल पहुंचाया

नवागढ़ में घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टीम,मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू… -संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। नवागढ़ स्थित महामाया मंदिर के पास आग से झुलसे एक व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर …

Read More »

सरहरी@ प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम सरहरी में भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

-संवाददाता-सरहरी,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता, जल संरक्षण,वृक्षारोपण,हरित परिसर एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम …

Read More »

अम्बिकापुर@युवती ने फांसी लगाकर दी जान सीजीपीएसी की तैयारी करने आई थी छात्रा

-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही युवती ने बुधवार की सुबह अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। आस पास के लोगों ने देखा तो उसे तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती सीजीपीएसी की तैयारी करने जशपुर से अंबिकापुर आई थी। पुलिस के …

Read More »

मनेन्द्रगढ़,@ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम कुमार अग्रवाल का अंतिम संस्कार सम्पन्न

-संवाददाता-मनेन्द्रगढ़,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी, मनेन्द्रगढ़ के वरिष्ठ एवं सम्मानित कार्यकर्ता श्री राम कुमार अग्रवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया,उन्होंने रविवार सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। श्री राम कुमार अग्रवाल के निधन के उपरांत रविवार 9 अगस्त 2026 को उनके निवास स्थान से दोपहर 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई, अंतिम यात्रा आमाखेरवा …

Read More »

अम्बिकापुर@अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत परिजन ने लगाया गलत इलाज का आरोप…

-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 माह की बच्ची की मां की मौत हो गई। मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को सांस लेने में परेशानी, खून में संक्रमण …

Read More »