Breaking News

सरगुजा संभाग

सूरजपुर@बसदेई पुलिस ने 400 नग नशीली इंजेक्शन सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूरजपुर 23 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी है। चौकी बसदेई की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 2 लोगों से 400 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया है। जप्त नशीली इंजेक्शन की बाजारू कीमत करीब 2 लाख रूपये है।शुक्रवार को चौकी …

Read More »

बैकुण्ठपुर/मनेन्द्रगढ@घाट कटिंग के दौरान घाट के अंतिम छोर पर खड़े पेड़ दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण

राहगीरों के जमदुआरी घाट में खतरे की आशंका,क्या दुर्घटनाग्रस्त होने पर ही जागेगा विभाग -रवि सिंह-बैकुण्ठपुर/मनेन्द्रगढ 23 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 के मनेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर स्थित जमदुआरी घाट पुल के समीप सड़क निर्माता कम्पनी ने द्वारा घाट कटिंग में लापरवाही की गयी पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाव व पीडब्लूडी विभाग ने ध्यान नहीं दिया। जिस वजह से यह स्थल …

Read More »

बैकुण्ठपुर@एमसीबी मुख्यालय के बीचोबीच अंग्रेजी शराब दुकान को अन्यत्र स्थापित करने की मांग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने की

बैकुण्ठपुर 23 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। नवीन जिले एमसीबी के गठन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मनेंद्रगढ़ के बीचोबीच स्थापित अंग्रेजी शराब दुकान को शहर से दूर अन्येत्र स्थापित करने की मांग कलेक्टर से की है।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि शहर के मध्य अंग्रेजी शराब दुकान से लोगों को काफी समस्या हो रही है। जिसे दूर …

Read More »

अम्बिकापुर@प्रत्येक व्यक्ति के पास अनिवार्य रूप से हो आयुष्मान कार्ड- श्री सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान जागरूकता रैली में 2 किलोमीटर चलाई साइकिल,छात्रों को बांटे गए आयुष्मान कार्ड अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव शुक्रवार को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली में शामिल हुए। उन्होंने रैली में करीब 2 किमी साइकिल चलाकर आयुष्मान कार्ड कार्ड बनाने लोगों …

Read More »

अम्बिकापुर@छेड़छाड़ का आरोपी हिरासत में

अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में गूंज अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही। प्रार्थिया द्वारा थाना दरिमा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19.09.2022 के रात में खाना खाकर अपने दोनो बच्चों के साथ सोई थी,कि रात के लगभग 3.00 बजे गांव का रामचरण प्रार्थिया के पास आकर गलत नियत से छूने लगा, जिससे …

Read More »

घाटबर्रा@अदाणी फाउंडेशन ने किया निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

घाटबर्रा,23 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के सामाजिक सरोकार के अंतर्गत ग्रामीणों को गुणवत्ता युक्त विशेष स्वास्थ्य सेवा हेतु अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुरूवार को निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में मौजूद परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खुली खदान के ग्राम घाटबर्रा में यह शिविर कल अदाणी फाउंडेशन और …

Read More »

मुख्य अतिथि आदितेश्वर शरण सिंह देव ने मैदान की मरम्मत के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश

अम्बिकापुर@दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 23-24 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग की तीन टीमों ने हिस्सा लिया है. जिसमें सरगुजा,जशपुर और सूरजपुर की टीम ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में बास्केटबॉल , स्पीड बॉल, शाफ्ट …

Read More »

अम्बिकापुर@महामाया मंदिर के आसपास संचालित हो रहे मांस-मटन की दुकान हटाने की मांग

अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। महामाया मंदिर के आसपास संचालित हो रहे मांस मटन की दुकान हटवाने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल द्वारा नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। नगर महामंत्री भाजयुमो अंबिकापुर ने ज्ञापन के माध्यम से आयुक्त को अवगत कराया है कि सरगुजा वासी की इष्ट देवी एवं आस्था के केंद्र मां …

Read More »

अम्बिकापुर@अग्रवाल समाज से हमारा रहा है पीढिय़ों से नाताःटीएस सिंहदेव

अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022(घटती-घटना)।. अग्रसेन जयंती 2022 के पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम अम्बिकापुर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्य शरण सिंहदेव उपस्थित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि टीएस सिंहदेव ने अपने उदबोधन में अग्रवाल समाज के सभी …

Read More »

अम्बिकापुर@2-2 गोल की बराबरी पर रहे राता व बबौली की टीम

अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। शहर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को राता क्लब हरकोना व फुटबॉल क्लब बबौली धौरपुर के बीच मैच खेला गया। प्रथम हाफ में धौरपुर की टीम ने 1 अपनी बढ़त बनाई। परंतु प्रथम हाफ में ही फुटबॉल क्लब राता की टीम ने भी 1 गोल टीम को बराबरी पर …

Read More »