नही सुन रही सरकार तो आंदोलन तेज करने की तैयारी
सूरजपुर, 03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने आज यहां रैली निकाल कर फिर से अपनी मांगों के सम्बंध में आवाज बुलंद किया है।हालांकि इसके पहले वे कई बार ज्ञापन आदि सौंप चुकी है पर सरकार फिलहाल उनकी सुन नही रही है।जिससे वे खफा है।यहां रंगमंच मैदान में वे पिछले एक महीने से आंदोलन पर है। उन्होंने शुक्रवार को रंगमंच मैदान से रैली निकालकर अग्रेसन चौक पहुँच लगभग आधा घंटा सड़क जाम कर दिया और बाद में अपनी माँगो का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पा सरजाल जि़ला उपाध्यक्ष बसंती कुलदीप , कमलापति सिदार, इंद्रावती जायसवाल,उमा राजवाड़े, सुनीता जायसवाल,तारा राजवाड़े, राजकुमारी जायसवाल, राधा देवी, कमला देवी,तारामनी , अर्चना शर्मा, दशामति सहित अन्य मौजूद रहे।इनकी मांगे है किआंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में घोषित नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर वेतन तत्काल दिया जाय।आंगनबाडी सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पद पर शत प्रतिशत एवं कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर शतप्रतिशत पदोन्नति दिया जाय एवं विभागीय सेवा भर्ती नियम में संशोधन किया जाय। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्राइमरी स्कूलों में प्रायमरी शिक्षक का दजऱ्ा एवं वेतन दिया जाय। मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं आगंनबाडी कार्यकर्ता के बराबर समान काम का समान वेतन दिया जावे एवं क्रेश कार्यकर्ताओं को आंगनबाडी कार्यकर्ता पद परसमाहित किया जाय। आंगनबाडी कार्यकताओं को 5 लाख रूपये एवं सहायिकाओं को 3 लाख रूपये रिटायरमेंट के बाद एक मुश्त राशि दिया जाय और मासिक पेंशन, ग्रेच्यूटी व समूह बीमा योजना लागू किया जाय। प्रदेश स्तर में आगंनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदो को तत्काल भरा जाय और पोषण ट्रेक और अन्य कार्य के लिये जब तक मोबाईल, नेट चार्ज नही दिया जाता तब तक मोबाईल पे कार्य का दबाव न दिया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur