युवा कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व कार्यक्रम हुआ
खडगवा,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। देश लगातार गैस सिलेंडर के मूल्यों में हो रही वृद्धि से पीडि़त पूरे प्रदेश की जनता के साथ इस महंगाई के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए प्रदेश के सभी जगह में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के आह्वान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल चौक खड़गवां मे केंद्र सरकार की नाकामियों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस देश की जनता को महंगाई के दलदल में धकेलने का आरोप लगाया साथ ही इस देश में पेट्रोल डीजल के साथ-साथ गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते हुए मूल्यों पर कोई उचित कदम ना उठाने पर इस देश की जनता के ऊपर जानबूझकर मूल्य वृद्धि कर थोपने का आरोप भी लगाया, साथ ही बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर राम मनोज शर्मा ने कहा केंद्र सरकार ने गैस के दामों में वृद्धि करके आम जनमानस की कमर तोड़ दी है. पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता के ऊपर सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है, लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया और केन्द्र मे साा में बैठे लोग केवल चुनावी रैलियां और आमसभा करने में व्यस्त हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है इस देश में प्रधानमंत्री देश चलाने के लिए नहीं देश के विभिन्न जगहों मैं अपनी सरकार बनाने के लिए चुना है।
पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी में कहा कि केंद्र सरकार का काम अडानी और अंबानी को लाभ पहुंचाना है, लेकिन जनता के प्रति केंद्र सरकार को कोई सहानुभूति नहीं है. साा में आने से पहले भाजपा ने नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये की बढोतरी और कार्मशियल गैस सिलेंडर मे 350 रूपये की बढोतरी की है।
वही वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक श्रीवास्तव और ओंकारनाथ पांडेय ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस यूपीए कार्यकाल में जरा-जरा सी बात पर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद भी चुप्पी क्यों साध रखी है. होली का त्योहार निकट है, लेकिन सरकार ने मार्च के पहले दिन ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर होली के त्यौहार का रंग फीका कर दिया है
इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी ओंकार नाथ पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, जनपद उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज साहू ,कृषि मंडी के उपाध्यक्ष गुरुदेव पांडे एल्डरमैन सोमू श्रीवास्तव , राम विशाल सुखलाल अगरिया सौरभ जयसवाल मुजाहिद खान सरपंच विशाल मरकाम दिलीप सिंह,सज्जन सिंह, चंद्रदेव सिंह, प्रकाश सिंह, गोविंद सिंह, रवि कुर्रे , देव यादव रामअवतार सिंगरोल राहुल उजरिया संजय धनवार ओम प्रकाश कृपाशंकर सिंह कल्याण सिंह,सहित सैकङो यूवा कांग्रेस के पद अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur