Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर@संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने की शंकरघाट की सफाई

अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल- स्वच्छ मन’ का शुभारंभ किया गया। शंकरघाट स्थित कर्रा-तट पर संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों एवं साध संगत के स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर घाट की सफाई की गई। प्रोजेक्ट अमृत का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना …

Read More »

अंबिकापुर@प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों को नये कानून एवंउनकी बारीकियों के बारे में दी गई समझाइश

अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। आमनागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित न्याय व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रचलित पुराने कानूनों की जगह तीन नये कानून बनाने प्रस्तावित किए गए हैं। रविवार को एसपी विजय अग्रवाल द्वारा रक्षित केन्द्र में आरक्षकों व प्रधान आरक्षकों को नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। एसपी ने नए कानून के सम्बन्ध में बताया कि नये …

Read More »

अंबिकापुर,@भोजपुरी गायक खेसारी लाल और छाीसगढ़ की बिटिया आरु साहू के गीतों पर थिरका सरगुजा

अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन लोगों में और अधिक उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे। मंच पर थिरकते बच्चों और कलाकारों के साथ आम जन ने भी सुर से सुर और कदम से कदम मिलाए। मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल के भोजपुरी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, खेसारी लाल …

Read More »

अंबिकापुर@वन टाइम रिलैक्सेशन के साथ व्यायाम शिक्षकों को पदोन्नति को लेकर हुई चर्चा

अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। संघ के प्रदेशा उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह और प्रदेश संगठन सचिव कमल निकुंज के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर में जिला ईकाई का बैठक आयोजित किया गया। जिले के सभी पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे। इस …

Read More »

अंबिकापुर@ओरल कैंसर के ऑपरेशन के बाद महिला के जबड़े का किया गया सर्जरी

अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने 30 वर्षीय महिला के ओरल कैंसर के ऑपरेशन के बाद उसके चेहरे का प्लास्टिक सर्जरी किया है। जो सफल रहा। सुशीला उम्र 30 वर्ष कोरिया जिले की रहने वाली है। इसके जबड़े में सूजन आ गया था। वह 1 माह पूर्व इलाज कराने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल आई थी। डेंटल …

Read More »

अंबिकापुर,@सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब सेवन करने में मामले में 19 लोगों पर की गई कार्रवाई

अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब सेवन करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने 6 अलग-अलग स्थान से 19 लोगों पर कार्रवाई की है। अक्षत खलखो उम्र 18 वर्ष निवासी बौरीपारा, जोगेश बेहरा उम्र 38 वर्ष निवासी बौरीपारा, पंकज भगत उम्र 28 वर्ष निवासी राजनगर थाना कांसाबेल, सतीश विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी चांदनी चौक, संजीव भगत …

Read More »

अंबिकापुर,@कब थमेगा अपराधों का सिलसिला…साहब

खौफ के साए में शहर..सहमा सहमा है बशर,न जाने कब किस पर टूट पड़े…बदमाशों का कहर -आदित्य-अंबिकापुर, 25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मां महामाया की पावन पुण्य नगरी को ना जाने किसकी बुरी नजर लग गई,जो शहर एक दूसरे को गले लगा कर बड़े वात्सल्य के साथ मिलता था। वही हाथ अब एक दूसरे के गिरेहबान को चाक-चाक करने में लग …

Read More »

अंबिकापुर@नौकरी लगवा देने के नाम पर 10 लाख रुपए ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 24 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठगी किए जाने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार विनोद गुप्ता शहर के मिशन चौक केदारपुर का रहने वाला है। यह अपनी बेटी का नौकरी …

Read More »

उदयपुर,@भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक ग्राम पुटा में संपन्न

संगठन चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा प्रदेश सहित अन्य जगहों से शामिल हुए पनिका समाज के लोग उदयपुर,24 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक का आयोजन सरगुजा जिले के विकास खंड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पूटा में आयोजित की गई। इस दौरान पनिका समाज के वरिष्ठजन द्वारा कबीर दास जी की …

Read More »

अंबिकापुर@जिला महिला व युवा कांग्रेस ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन

– संवाददाता –अंबिकापुर,२4 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल का आरोप लगाकर शनिवार को सरगुजा जिला महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इनका कहना है कि गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच में प्रसव पीड़ा झेल रही एक ग्रामीण महिला ने अस्पताल के बालकनी …

Read More »