Breaking News

अंबिकापुर

कुसमी,@श्रीकोट में संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्थापना दिवस कार्यक्रम उत्साह के साथ सम्पंन हुआ

कुसमी,24 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले की सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम श्रीकोट का मंगलवार को दौरा किया,जहा श्रीकोट में संचालित रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत विद्यालय एवं प्राच्य संस्कृत महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्थापना दिवस कार्यक्रम धुमधाम से आयोजन विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया,कार्यक्रम की शुरूवात में संत गहिरा गुरू महराज के …

Read More »

अंबिकापुर@स्कूली बच्चों के बीच वितरण किए गए जूते

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी टीम आदी बाबा ने उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ गांवों के स्कूली बच्चों के बीच जूता का वितरण किया है। टीम आदी बाबा विगत 4 वर्षों से उदयपुर विकासखंड के गांवों में जूता, बस्ता और गर्म कपड़ों का वितरण कर रही है। इस वर्ष उन्होंने उदयपुर के ग्राम पहाड़ कोरजा …

Read More »

अंबिकापुर@ठगों ने नकली सोने की हार देकर,ज्वेलरी दुकान से ले गए असली सोने की अंगूठी व चेन

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के सदर रोड में 5 दिन पूर्व एक महिला व पुरूष ने ज्वेलरी दुकान संचालक को नकली हार देकर असली सोने की अंगूठी व चेन ले कर फरार हो गए। दुकान संचालक ने कुछ दिन बाद हार की जांच कराई तो उसमें मात्र 15 प्रतिशत ही सोना पाया गया। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट …

Read More »

अंबिकापुर@ट्राइबल टाइगर व दसवीं बटालियन ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जीते मैच

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)।गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभागीय स्तरीय सरगुजा नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेला गया।पहला मैच ट्राइबल टाइगर ए विरुद्ध यूनाइटेड क्रिश्चियन बैकुंठपुर कोरिया के मध्य खेला गया। जिसमें ट्राइबल टाइगर ने अच्छे खेल प्रदर्शन करते हुए प्रथम हाफ में टीम के खिलाड़ी इलियास, प्रदीप और कैलाश ने एक-एक गोल कर …

Read More »

अंबिकापुर,@ईश्वर राजवाड़े की हत्या मामले में गांव वालों ने की मुआवेज की मांग

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत सरईटिकरा के युवक ईश्वर राजवाड़े की सोमवार की सुबह रायपुर में चाकू से गोदकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मामले में सरईटिकरा पंचायत के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। इसके साथ-साथ मृतक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति व अंतिम संस्कार के …

Read More »

अंबिकापुर@चैनपुर की महिलाओं ने गांव में नशाबंदी का किया ऐलान

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)।मैनपाट के ग्राम पंचायत चैनपुर की महिलाओं ने गांव में नशाबंदी का ऐलान किया है। सोमवार को महिलाएं हाथ में लाठी-डंडा लेकर रैली निकालीं और लोगों को जागरुक किया। इस दौरान महिलाओं ने बोतल हांडी फोड़ दो, हडिय़ा दारू छोड़ दो का नारे भी लगाया। इसके लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। शराब बनाने …

Read More »

लखनपुर@राष्ट्रीय वृद्धाजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल वृद्ध जनों और मरीजों को किया फल वितरण

जल्द ही डॉक्टरों की कमी होगी पूरी लखनपुर,23 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को पूरे देश में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा दिवस को लेकर 23 सितंबर दिन सोमवार को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय …

Read More »

लखनपुर,@ग्राम अमगसी में राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान

लखनपुर,23 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत अमगसी में लगभग 77 राशन कार्ड धारी को अगस्त माह का राशन नहीं मिला है सेल्समैन के द्वारा सभी राशन कार्ड धारी को फिंगर लगवा लिया गया है और कहा गया की 77 राशन कार्ड धारी को सितंबर माह में चावल का पूर्ति किया जाएगा सितंबर माह में राशन धारी ने सेल्समैन …

Read More »

अंबिकापुर@खेत में काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला,एक की मौत

अंबिकापुर,23 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा में रविवार को खेत में काम करने के दौरान मजदूरों पर मधुमक्खियों हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को बगीचा अस्पताल से इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज …

Read More »

अंबिकापुर@पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया वृक्षारोपण

अंबिकापुर,23 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत गत 22 सितंबर को पर्यावरण सुरक्षा आधारित कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया और साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली गई। पौधारोपण कार्यक्रम जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया।रविवार को आंगनबाड़ी …

Read More »