Breaking News

छत्तीसगढ़

बिलासपुर@ गलत जानकारी देने के मामले में परिवहन सचिव को अवमानना नोटिस

बिलासपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। सालों से बंद बिलासपुर की सिटी बस सेवा, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जुलाई के महीने में फिर से शुरू हुई थी, लेकिन 20 दिन में ही बसें फिर रुक गईं। इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने नाराज़गी जताई है।अब ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी को कोर्ट में खुद …

Read More »

रायपुर@ राजू अगासीमनी बने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव

रायपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी श्री राजू अगासीमनी (बैच 2006) को पर्यावरण संरक्षण मंडल का अस्थायी सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। अगासीमनी वर्तमान में मुख्य वन संरक्षक, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, रायपुर में पदस्थ हैं।

Read More »

रायपुर@ एम्स में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 6 सितंबर को रोबोटिक सर्जरी सुविधा की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इसके लिए एम्स के कार्यपालक निदेशक अशोक जिंदल ने मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में भेंट करने के बाद एम्स में इस सुविधा को शुरू करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि उन्हें आमंत्रित किया।

Read More »

बिलासपुर@ स्मार्ट सिटी ने ठेका कंपनियों पर की बड़ी कार्रवाई

अरपा प्रोजेक्ट में लापरवाही बरतने पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, ठेका भी किया निरस्तबिलासपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। बिलासपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर नगर निगम और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सख्त कार्रवाई की है। ठेका कंपनियों और ठेकेदारों की ओर से प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और कार्य में सुस्ती पाए जाने पर निगम …

Read More »

रायपुर@जन्म से दृष्टिहीन 6 साल की बच्ची अब देखेगी किसी और की आँखों से दुनिया

रायपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित नेत्र रोग विभाग सह क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के कुशल एवं दक्ष नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा हाल ही में कॉर्निया प्रत्यारोपण (केराटोप्लास्टी) की एक के बाद एक चार जटिल शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की गई हैं। चारों मरीजों में कॉर्निया प्रत्यारोपण …

Read More »

रायपुर@ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सैकड़ों स्कूली बच्चे तिरंगा थामे उत्साह से दौड़ते नजर आएरायपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब …

Read More »

रायपुर@ राजस्व मंत्री के भतीजे पर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ मारपीट,गिरफ्तार

रायपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। रायपुर में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे पर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। यह घटना 9 अगस्त, 2025 की रात को नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप, ढाबाडीह में हुई।पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर विनोद दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 …

Read More »

तखतपुर@ तखतपुर में विजय जुलूस के दौरान छात्रों में मारपीट

पसंद का गाना बजाने को लेकर आपस में विवादतखतपुर,14 अगस्त 2025 (ए)। स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में छात्र संघ के पदाधिकारियों के विजय जुलूस के दौरान डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में एक छात्र का सिर फट गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर …

Read More »

महासमुंद/राजनांदगांव@ स्कूली छात्राओें से छेड़छाड़ मामले में एक शिक्षक पर एफ आईआर तो दूसरा गिरफ्तार

महासमुंद/राजनांदगांव,14 अगस्त 2025(ए)। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के शोषण की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। इन मामलों में पॉक्सो के तहत कठोर कार्रवाई के बावजूद कतिपय शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल लिमगांव के व्याख्याता संदीप साहू के ऊपर छात्राओं से …

Read More »

कवर्धा@गले में रस्सी फंसाकर कलेक्टर के पास पहुंची महिला

कवर्धा,14 अगस्त 2025 (ए)। कलेक्टर कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला रस्सी लेकर आत्महत्या करने की नीयत से कलेक्ट्रेट पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। यह मामला मंगलवार का है। …

Read More »