Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा के मजदूर की बैंगलोर में हुई मृत्यु,बैंगलोर से शव सरगुजा लाने परिजन परेशान,

Share

विधायक ने की मदद बैंगलोर संपर्क कर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने रायपुर तक मंगवाया शव,रायपुर से शव पहुंचा अंबिकापुर

अंबिकापुर,30 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर विकासखंड के हरिहरपुर करजी ग्राम का मजदूर आलोक तिग्गा पिता रामजीत तिग्गा बैंगलोर के एक फैक्ट्री में अपने साथियों के साथ मजदूरी करता था जिसने अज्ञात कारणों से बैंगलोर में फैक्ट्री के ही मजदूर आवास में 24 सितंबर 2025 को फांसी लगा ली थी का शव अंबिकापुर गृह ग्राम लाने परिजन निराश थे और इधर उधर वह प्रयास कर रहे थे तभी इस मामले की जानकारी लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को हुई और उन्होंने बैंगलोर के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और फिर मजदूर का शव रायपुर तक लाया जा सका,बताया जा रहा है कि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मामले में सक्रियता दिखाई और परिजनों को इस दुख के समय उन्होंने सभी अन्य सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन प्रदान किया। मामले को लेकर बताया जाता है कि आलोक तिग्गा बैंगलोर में रहकर मजदूरी करता था और उसके अन्य साथी भी वहीं उसके साथ काम करते थे और वहीं फैक्ट्री के मजदूर आवास में रहते थे,मजदूर के परिजन अंबिकापुर के ग्राम हरिहरपुर करजी में ही निवास करते हैं और उनकी माली हालत सही नहीं है,विधायक प्रबोध मिंज के प्रयासों से मृतक का अंतिम संस्कार गृह ग्राम में 27 सितंबर को हो सका।
मृतक के अंतिम संस्कार में स्वयं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मौजूद रहे और उन्होंने इस दौरान परिजनों को हिम्मत से काम लेने को कहा। प्रबोध मिंज की इस तत्परता की सराहना हो रही है और मृतक के परिजन भी विधायक के प्रयासों से इस दुख की घड़ी में आत्मबल महसूस कर रहे हैं। विधायक प्रबोध मिंज ने इस मामले में बताया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते यह उनका कर्तव्य है प्रमुख दायित्व है कि कोई भी व्यक्ति सुख या दुख में उन्हें अपने साथ खड़ा महसूस करे और उनका साथ उसे मिल सके,उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर मृतक के परिजनों को आत्मबल प्रदान करें और अपने प्रयासों को लेकर उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी बताया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply