Breaking News

अम्बिकापुर@ निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 नवंबर को किया जाएगा पुरस्कृत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
अभिरुचि केंद्र में सेवा किटी समूह की बैठक वरिष्ठ सदस्य श्रीमती संतोष पांडे की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 की ‘स्वतंत्र भारत में युवा आक्रोश : कारण एवं निदान’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। समूह की संयोजिका वंदना दत्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 3 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 3ः30 बजे से अलंकार ग्रीन्स, ब्रह्म रोड में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी दीपमाला सिंह,सुनीता दास एवं स्मिता तिवारी को सौंपी गई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दीपावली के पश्चात अभिरुचि केंद्र में नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में केंद्र में रंगोली निर्माण, केक निर्माण एवं स्व-श्रृंगार का प्रशिक्षण नियमित रूप से संचालित किया गया।
जिसमें 10 बालिकाओं एवं 10 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। बैठक में जया तिवारी, ज्योति द्विवेदी, तुलसी शर्मा, श्रद्धा खेरपांडे, सुनीता दास एवं मिलन शर्मा सहित अंजना परिहार उपस्थित थीं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बेसहारा महिला को अनोखी सोच ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई,मानवता की पेश की मिसाल

Share परिवार में कोई नहीं था,निधन की खबर मिलते ही आगे आए संस्था के सदस्य…गंगापुर …

Leave a Reply