Breaking News

सूरजपुर

सूरजपुर@अटल जी की पुण्यतिथि पर मंडल सूरजपुर शहर के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

सूरजपुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी को उनकी पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज मे मुख्य अतिथि निवृतमान जिलाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री राजेश महलवाला एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि किरण खेस जी की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के द्वारा अटल जी के …

Read More »

सूरजपुर@सूरजपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी सूरजपुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुआ,जहां मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।इस अवसर पर मंत्री …

Read More »

सूरजपुर@सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में प्रसव के दौरान लापरवाही,महिला आरएचओ निलंबित

सूरजपुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 9 अगस्त को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। ओड़गी विकासखंड की निवासी श्रीमती कुन्ती पंडो के प्रसव के समय प्रसव कक्ष में कोई भी चिकित्सक अथवा स्टाफ मौजूद नहीं था। यह घटना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सरकारी …

Read More »

सूरजपुर@मोबाईल दुकान से सेकेण्ड हेण्ड मोबाईल चोरी के मामले में 1 आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर 11 अगस्त 2025/(घटती-घटना)। । डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो, चोरी-नकबजनी करने वालों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है।दिनांक 07.08.2025 को स्थानीय राम मंदिर रोड़ निवासी शिवम गुप्ता ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका केतका रोड़ सूरजपुर में शुभारंभ मोबाईल दुकान है जिसका यह …

Read More »

सूरजपुर@विधायक भूलन सिंह के नेतृत्व में रामानुजनगर में तिरंगा यात्रा

सूरजपुर 11 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। । रामानुजनगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। यहाँ आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने हर दिल को जोश और उत्साह से भर दिया। मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी की प्रेरक उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गौरवमयी बना दिया। विश्राम गृह से शुरू हुई यह यात्रा सामुदायिक भवन …

Read More »

सूरजपुर@हाईपॉवर कमेटी से निर्धारित वेतन का एक रुपया भी नहीं देना है किसी को कमीशनःविधायक भूलन सिंह मरावी

सूरजपुर,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। केतकी कॉल माइंस में ठेकेदारों की मनमानी काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रही थी जिसकी शिकायत लगातार प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह के पास होता रहा, जिस पर तड़के आज सुबह 6 बजे विधायक केतकी खदान पहुंच ठेका मजदूरों से बात किया जिसमे मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार को पैसा वापस नहीं करने से काम से बैठा …

Read More »

सूरजपुर@न्यायालय ने दृष्टिहीन नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सौतेले पिता और रिश्ते में नाना को आजीवन अंतिम सांस तक की उम्र कैद की सजा सुनाई

सूरजपुर,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। एक चौकाने वाले और दिल दहला देने वाले मामले में सूरजपुर की फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने एक दृष्टिहीन नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता और रिस्ते में लगने वाले नाना को अंतिम सॉस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ओड़गी थाना क्षेत्र के इस मामले ने पूरे समाज …

Read More »

प्रतापपुर@ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1 लाख की ठगी

थाना प्रतापपुर में शिकायत दर्ज प्रतापपुर,07 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आज ग्राम खोरमा,कैराडांड़,तहसील प्रतापपुर निवासी सूर्यकांत सिंह, पिता श्री शंकर सिंह ने थाना प्रभारी प्रतापपुर को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी की गई है।शिकायत के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2025 को धर्मजीत राजवाड़े, निवासी ग्राम दरहोरा, …

Read More »

सूरजपुर@बिजली बिल छूट घटाने के विरोध में कांग्रेस हमलावर…किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

सूरजपुर,07 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल छूट को 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट किए जाने के फैसले पर राज्य सरकार को विपक्ष का तीखा विरोध झेलना पड़ रहा है। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी ने इस जन-विरोधी निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र सौंपते हुए फैसले को वापस लेने की मांग की है। …

Read More »

सूरजपुर@शैक्षिक वातावरण निर्माण में पालक -शिक्षक का निरंतर संवाद होना जरूरी हैःडॉ मोहन साहू

सूरजपुर,07 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आज शिवप्रसादनगर संकुल में पालक शिक्षक बैठक का आयोजन में जिला परियोजना अधिकारी (डी.एल.एम.ए.) एव बैठक के नोडल अधिकारी डॉ मोहन साहू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर अनुसार कलेक्टर श्री एस जयवर्धन सर के सफल मार्गदर्शन में पालक शिक्षक बैठक के विविध बिंदुओं में शाला एव कक्षा …

Read More »