Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत

नई दिल्ली,18 अगस्त 2025 (ए)। पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई। दोपहर करीब 3ः08 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित एक दफ्तर में यह आग भड़की, जहां चार लोग फंस गए थे। दमकल विभाग की टीम तुरंत …

Read More »

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की

नई दिल्ली,18 अगस्त 2025 (ए)। पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की है। पीएम मोदी और शुभांशु की ये मुलाकात 7 लोककल्याण मार्ग पर हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी, शुभांशु को शाबाशी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी से मिलकर शुभांशु भी खुश नजर आ रहे हैं।

Read More »

नई दिल्ली@शुभांशु शुक्ला को लेकर शशि ने विपक्ष को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली,18 अगस्त 2025 (ए) कांग्रेस सांसद थरूर एक बार फिर से अपनी ही पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर विपक्ष पर तंज कसा है। इस बार मुद्दा था अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर संसद में विशेष चर्चा को लेकर। दरअसल,विपक्ष ने शुभांशु शुक्ला पर संसद में विशेष चर्चा में भाग लेने से मना कर दिया और एसआईआर के मुद्दे पर …

Read More »

वाराणसी@अब रेलवे ट्रैक से ही पैदा होगी बिजली

वाराणसी,18 अगस्त 2025 (ए)भारतीय रेलवे ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया है। देश में पहली बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रेलवे पटरियों के बीच सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन शुरू किया गया है। यह अनूठी पहल वाराणसी स्थित बनारस लोकोमोटिव वर्क्स के परिसर में की गई है, …

Read More »

हैदराबाद@रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 5 की मौत,4 घायल

हैदराबाद,18 अगस्त 2025(ए) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हैदराबाद के रामनाथपुर, गोकुलनगर इलाके में रथयात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। रविवार देर रात आयोजित जुलूस में रथ के हाई-टेंशन बिजली के तार से टकराने के कारण पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल …

Read More »

नई दिल्ली@पीएमओ का पता साउथ ब्लॉक छोड़ नए ठिकाने पर होगा शिफ्ट

नई दिल्ली,18 अगस्त 2025(ए) आजादी के 78 साल बाद, देश के प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलने जा रहा है। पीएमओ जो दशकों से दिल्ली के साउथ ब्लॉक से काम कर रहा है,अगले महीने अपने नए दफ्तर में शिफ्ट हो जाएगा। यह नया दफ्तर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव में होगा,जो साउथ ब्लॉक से कुछ ही सौ मीटर …

Read More »

नई दिल्ली@जीएसटी की मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा

5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित:सरकारी सूत्रनई दिल्ली,18 अगस्त 2025(ए)केंद्र सरकार वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) में बड़ा बदलाव लाने जा रही है, जिसके तहत मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त किया जाएगा और केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह जाएंगे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों की ओर से शुक्रवार …

Read More »

नई दिल्ली@ बदल जाएगा पीएमओ का पता

78 साल बाद नए जगह पर शिफ्ट होगा प्रधानमंत्री कार्यालयनई दिल्ली,17 अगस्त 2025 (ए)। प्रधानमंत्री कार्यालय यानी का पता बदलने वाला है। वर्तमान में पीएमओ साउथ ब्लॉक में स्थित है जो अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्कलेए में शिफ्ट हो जाएगा।सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस नए एन्क्लेव में प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय …

Read More »

नई दिल्ली@ एल्विश यादव के घर पर ताबड़ तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली,17 अगस्त 2025 (ए)। गुरुग्राम के सेक्टर 56 में यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह तड़के करीब 5ः30 से 6 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. बाइक पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने करीब 24 से 30 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए। अब इस …

Read More »

श्रीनगर@ मृतकों के परिजनों को 2 लाख,घायलोंऔर घरों के नुकसान पर भी मिलेगा मुआवजा

श्रीनगर,17 अगस्त 2025 (ए)। कठुआ आपदा पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीडि़त परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के …

Read More »