Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत,विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता

नई दिल्ली,12 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत को एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता मिली है। ईरान ने भारतीय झंडे वाले तेल टैंकरों को रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरान के …

Read More »

नई दिल्ली@कृषि नीति और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़े : राष्ट्रपति मुर्मु

नई दिल्ली,12 मार्च 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें नीति निर्माण, निर्णय-निर्धारण तथा नेतृत्व पदों में अधिक अवसर मिलना चाहिए। महिलाओं की व्यापक भागीदारी से कृषि क्षेत्र में लैंगिक समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रपति गुरुवार को यहां ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन द रोल ऑफ वीमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स …

Read More »

नई दिल्ली@पर्याप्त है कुकिंग गैस का भंडार,‘पैनिक बुकिंग’ न करेंः केंद्र सरकार

नई दिल्ली,12 मार्च 2026। केंद्र सरकार ने देश में कुकिंग गैस की संभावित कमी को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच गुरुवार को लोगों से एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बचने की अपील करते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं ऑयल …

Read More »

नई दिल्ली@पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था : राहुल गांधी

स्पीकर ने बोलने से रोका,पुरी ने कहा-एलपीजी की कमी नहीं,विपक्ष की नारेबाजीनई दिल्ली,12 मार्च 2026। राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा,‘अभी तो दर्द की शुरुआत हुई है। रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर घबराहट है और सड़क किनारे के विक्रेता प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश …

Read More »

हैदराबाद@तेलंगाना के पांचवें राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ला ने ली शपथ

हैदराबाद,11 मार्च 2026। तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑपरेश कुमार सिंघ ने बुधवार को राजभवन में शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई। आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर, विधान मंडली के चेयरमैन, राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क और अन्य मंत्री व प्रमुख लोग शामिल हुए। …

Read More »

नई दिल्ली@एलपीजी संकट से एक करोड़ से ज्यादा लोगों के बेरोजगार होने का खतरा : केजरीवाल

नई दिल्ली,11 मार्च 2026। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि देश में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होने से एक करोड़ से ज्यादा लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है। केजरीवाल ने आआपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में एलपीजी की दैनिक उपलब्धता लगभग 50 प्रतिशत तक कम …

Read More »

नई दिल्ली@तेल आयात बाधित नहीं,बुकिंग के ढाई दिन के अंदर मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर : केंद्र सरकार

नई दिल्ली,11 मार्च 2026। केन्द्र सरकार का कहना है कि देश में कच्चे तेल का आयात बाधित नहीं है और विविध स्रोतों से आवश्यकता के अनुरुप आयात सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, घरेलू गैस की सप्लाई कुछ हद तक बाधित होने के कारण सरकार प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई सुनिश्चित कर रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं …

Read More »

नई दिल्ली@एनसीईआरटी का विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा…प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र,‘करप्शन इन ज्यूडिशियरी’ लिखा था नई दिल्ली,11 मार्च 2026। सुप्रीम कोर्ट एनसीईआरटी के कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में ‘करप्शन इन द ज्यूडिशियरी’ नाम का सब-चैप्टर तैयार करने वाली टीम को हटाने की तैयारी में है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन्स को निर्देश दिया …

Read More »

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी

13 साल से कोमा में है बेटा,माता-पिता ने लगाई थी गुहारनई दिल्ली,11 मार्च 2026। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। देश …

Read More »

तिरुचिरापल्ली@तमिलनाडु में बदलाव की लहर,जनता चाहती है राजग सरकार : पीएम मोदी

तिरुचिरापल्ली,11 मार्च २०२६। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तिरुचिरापल्ली में आयोजित राजग की जनसभा को संबोधित करते हुए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बदलाव की लहर तेज हो रही है और राज्य की जनता डीएमके सरकार को हटाकर ऐसी सरकार चाहती है जो हर परिवार के लिए काम करे, न …

Read More »